अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल के रूप में बैंगलोर को पहला झटका दूसरे ही ओवर में लगा, जब तेज गेंदबाज क्रिस मॉरिस ने अपनी आखिरी गेंद पर पार्थिव को थर्ड मैन में संदीप लामिछाने के हाथों लपकवाया। पार्थिव ने 9 गेंदों में 9 रन बनाए। इसके बाद आए नए बल्लेबाज एबी डीविलियर्स भी कप्तान कोहली का साथ नहीं निभा पाए।
छठे ओवर में टीम का स्कोर जब 40 पर ही पहुंचा था तब डीविलियर्स (16 गेंदों में 17 रन) को तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने स्लोअर बॉल में लॉन्ग ऑन की दिशा में इनग्राम के हाथों कैच आउट करवाया। टीम टोटल में अभी 26 रन ही जुड़ पाए थे कि नए बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस (17 गेंदों में 15) भी चलते बने। उन्हें अक्षर पटेल ने तेवतिया से हाथों कैच आउट करवाया।
इसके बाद मोइन अली ने जरूर तेज गति से रन बनाने की कोशिश की, लेकिन 18 गेंदों में 32 रन बनाने के बाद नेपाल के एकमात्र स्पिनर संदीप लामिछाने ने बैंगलोर को चौथा झटका दिया। 18वां ओवर बैंगलोर के लिए बुरी खबर लेकर आया। स्कोर 5-133 था तभी कागिसो रबाडा ने पहली गेंद पर विराट कोहली (33 गेंदों में 41 रन), तीसरी गेंद पर अक्षदीप नाथ (12 गेंदों में 19 रन) और आखिरी गेंद पर पवन नेगी (0) को निपटाया।
इस मैच में दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर विराट कोहली की अगुवाई वाली बैंगलोर को पहले गेंदबाजी का मौका दिया। दोनों ही टीम में कोई बदलाव नहीं किया था।
बैंगलोर- विराट कोहली (कप्तान), पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), एबी डिविलियर्स, मार्कस स्टोइनिस, मोइन अली, वाशिंगटन सुंदर, पवन नेगी, टिम साउदी, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल और उमेश यादव।
दिल्ली- पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कॉलिन इनग्राम, क्रिस मॉरिस, अक्षर पटेल, कगिसो रबाडा, इशांत शर्मा और संदीप लामिछाने, राहुल तेवतिया