फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में बोले पीएम मोदी, दीदी और दिल्ली वाले देखें ये कैसी लहर चल पड़ी है

Sun, 07 Apr 2019 07:15 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बंगाल में ममता पर भड़के मोदी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

त्रिपुरा के उदयपुर में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने तीन दिन पहले जो ढकोसला पत्र जारी किया है, उस 50 से 60 पेज के ढकोसला पत्र में एक बार भी मध्यम वर्ग का जिक्र नहीं है। मध्यम वर्ग के प्रति इतनी नफरत और गुस्सा इसलिए है क्योंकि उनको लग रहा है कि मध्यम वर्ग ने मोदी को जिता दिया है, इसलिए वो इस वर्ग को सजा देना चाहते हैं। 

विज्ञापन

 


उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग ईमानदार होता है। मध्यम वर्ग कानून का पालन करने वाला होता है। मध्यम वर्ग छोटे-मोटे हर टैक्स भरता है। उसी को खत्म कर दोगे तो देश का भला कैसे करोगे! उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए सत्ता पैसा कमाने का माध्यम होता है, हमारे लिए सत्ता सेवा करने का माध्यम है। त्रिपुरा में सरकार को अभी लंबा समय नहीं हुआ है, लेकिन परिवर्तन दिख रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज कानून व्यवस्था नियंत्रण में हैं, सड़क पर बिना भय चलना आसान हुआ है, वसूली गिरोह का डर खत्म हुआ है। नए भारत के नए त्रिपुरा के सपने और आकांक्षाएं बड़ी हैं। आकांक्षाओं और देश के सपने को सम्मान तभी मिल सकता है जब देश के संसाधनों पर सभी का समान अधिकार हो। 

 

मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को त्रिपुरा के उदयपुर से पहले पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में रैली की। 80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश के बाद भाजपा की नजर पश्चिम बंगाल पर है। यहां भाजपा का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोकसभा सीटों पर कमल खिलाना है। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अभियान मोड में लगे हैं।

                   

विज्ञापन
विज्ञापन

बंगाल की रैली में बोले पीएम मोदी

राजनीति में जमीन खिसकना क्या होता है, अगर किसी को समझना हो, तो दीदी की बौखलाहट, दीदी का गुस्सा, देखकर समझ सकता है। मुझ पर आजकल गालियों की जो बौछार हो रही है, चुनाव आयोग पर वो जिस तरह भड़क रही हैं, उससे भी पता चलता है कि दीदी कितनी डरी हुई हैं।

उन्होंने एक बार फिर उन्हें पश्चिम बंगाल के विकास का स्पीड ब्रेकर बताते हुए कहा, "दीदी, जरा देख लो और दिल्ली में बैठे हुए लोग भी जरा देख लो, ये कैसी लहर चल पड़ी है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें