आईपीएल-8 के दूसरे प्लेऑफ मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) ने राजस्थान रॉयल्स को 71 रनों से रौंदकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है।
अब आरसीबी का मुकाबला फाइनल के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ रांची में होगा। इन दोनों में से विजेता टीम फाइनल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन में उतरेगी। आरसीबी के 4 विकेट पर 180 रनों के जवाब में राजस्थान 109 रन ही बना सकी।
लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।
आरसीबी के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेकार रही। दूसरे ओवर में ही टीम ने अपने ओपनर शेन वॉटसन (10) का विकेट खोया। अजिंक्य रहाणे (42) के साथ बल्लेबाजी करने संजू सैमसन (5) ज्यादा नहीं टिके। तब क्रीज पर आए कप्तान स्टीवन स्मिथ (12) ने रहाण के साथ टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन वह खुद ही जल्दी आउट हो गए।
हालांकि रहाणे एक छोर से कुछ देर मैदान में टिके रहे। लेकिन रन बनाने में वह भी पीछे रहे। उनके साथ बल्लेबाजी करने आए बल्लेबाज मैदान में टिकने में सफल नहीं रहे। 12वें ओवर में करुण नायर (12) हर्षल पटेल का दूसरा और टीम का चौथा शिकार हुए। इस बीच रहाणे के रुप में आरसीबी को पांचवीं सफलता मिली। अगले ओवर मे पहले जेम्स फॉकनर (4) फिर स्टुअर्ट बिन्नी (0) आउट हुए। राजस्थान ने अपने आखिरी तीन विकेट 10 रन पर गंवाए।