विदेश में जमा भारतीयों के काले धन का पता लगाने के लिए सरकार अब सीधे टैक्स हैवन्स देशों से बात करेगी। काले धन के मामलों का पता कर रहे भारतीय टैक्स अधिकारी अब इस मामले में सीधे टैक्स हैवन्स और अन्य देशों के टैक्स अधिकारियों से बात करेंगे।
काले धन की समस्या को खत्म करने के अब तक उठाए गए कदमों के तहत जांचकर्ताओं ने दर्जन भर कंपनियों या समूहों के बारे में नए डोजियर हासिल किए हैं। कुछ समय पहले खोजी पत्रकारों के एक अंतरराष्ट्रीय समूह की रिपोर्ट में भी ये नाम शामिल थे।
काले धन के मामलों की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) और अन्य वित्तीय जांच एजेंसियों से मशविरे के बाद केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने एक खास टीम बनाने का फैसला किया है।