फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, RCB को मिली हार

Tue, 14 Apr 2015 03:14 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल-8 के आठवें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों ने भी लाजवाब खेल दिखाया और मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) को 16 गेंद शेष रहते 8 विकेट से हराकर अपनी जीत का खाता खोल लिया।
विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।

बंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.2 ओवर में ही 2 विकेट खोकर 172 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विजयी टीम की ओर से कप्तान डेविड वार्नर ने 57 रनों की पारी खेली। ओपनर शिखर धवन (50) और लोकेश राहुल (44) दोनों ही नाबाद लौटे।

मेजबान बंगलोर (आरसीबी) की पूरी टीम 19.5 ओवर में 166 रन बनाकर आउट हो गई। आरसीबी की ओर से मध्य क्रम में बल्लेबाजी करने आए एबी डीविलियर्स ने 46 रनों (28 गेंद, 5 चौका और 2 छक्का) की सबसे बड़ी पारी खेली। उनके अलावा कप्तान विराट कोहली ने 37 गेंदों में 41 रन बनाए। हालांकि क्रिस गेल आज धमाकेदार पारी नहीं खेल सके और 21 रन ही बना पाए।
विज्ञापन


हैदराबाद की ओर से तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने एक ही ओवर में 5 गेंद में 3 विकेट झटके जबकि रवि बोपारा ने भी लगातार 2 विकेट झटके। इनके अलावा भुवनेश्वर कुमार ने भी एक ही ओवर में अपने 2 विकेट निकाले।

टूर्नामेंट के अपने शुरुआती मैच में गत चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स को जोरदार मुकाबले में हराने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर टीम के हौंसले बुलंद थे लेकिन हैदराबाद के आक्रमण के आगे वे पस्त हो गए और हार का सामना करना पड़ा।

गेल के बल्ले से निकला IPL में उनका 200वां छक्‍का

टॉस गंवाने के बाद भी रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर को पहले बल्लेबाजी का मौका मिला क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। बंगलोर की पारी की शुरुआत करने क्रिस गेल और विराट कोहली की जोड़ी मैदान पर आई और दोनों ने पहले ओवर में 11 रन जोड़ लिए जिसमें गेल का एक छक्का भी शामिल है। यह छक्का आईपीएल-8 में 101वां छक्का भी बना। साथ ही यह उनका टूर्नामेंट के इतिहास में 200वां छक्का भी बना।

दोनों ने तेजी से खेलते हुए टीम के स्कोरकार्ड को आगे बढ़ाया। लेकिन छठे ओवर की तीसरी गेंद पर गेल तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने उन्हें डीप बैकवर्ड की दिशा में कैच आउट करा दिया। इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 5.3 ओवर में 43 रन बनाए।

उनके जाने के बाद कोहली का साथ देने दिनेश कार्तिक क्रीज पर आए और टीम ने सातवें ओवर की की पहली गेंद जो वाइड के साथ चौका भी हो गई की मदद से 50 रन पूरे कर लिए। हालांकि कार्तिक आज भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए और वह 9 रन बनाकर करन शर्मा की गेंद पर कैच आउट हो गए।

कार्तिक की जगह लेने एबी डीबिलियर्स आए जिन्होंने 12वें ओवर में रवि बोपारा पर लगातार 3 चौके लगाकर अपने तेवर दिखा दिए। हालांकि बोपारा ने अपने अगले ओवर में अंतिम 2 गेंदों पर कप्तान विराट कोहली (41 रन, 4 चौका और 2 छक्‍का) और मंदीप सिंह का विकेट लेकर आरसीबी को जोर का झटका दे दिया।
विज्ञापन

वार्नर-धवन ने दिलाई हैदराबाद को विस्फोटक शुरुआत

सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद बारी बल्लेबाजों की थी जिसमें वे सफल रहे। कप्तान डेविड वार्नर और शिखर धवन टीम की पारी की शुरुआत करने मैदान पर उतरे। दोनों ने पहले ओवर में 16 रन बनाकर पारी की शुरुआत की। आतिशी बल्लेबाजी के सहारे हैदराबाद ने 6 ओवर के पावरप्ले में 65 रन बना लिए और एक भी विकेट नहीं गंवाया। 50 रन तो उसने 4.2 ओवर में ही बना लिए थे।

विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे कप्तान वार्नर ने 24 गेंदों में ही अर्धशतक ठोक दिया लेकिन इसके बाद वह जल्द ही आउट हो गए। तेज गेंदबाज यजुवेंद्र चहल ने वार्नर को पगबाधा करते हुए चलता किया। उन्होंने आउट होने से पहले 27 गेंदो में 6 चौके और 4 छक्‍के की मदद से 57 रन बनाए।

चहल ने टीम को एक और सफलता अपने अगले ओवर में दिलाई। केन विलियम्सन को 5 रन के निजी स्कोर पर बल्लेबाज को स्टंप आउट करा दिया। धवन और वार्नर की जोड़ी ने जिस अंदाज में शुरुआत की ‌थी उसने बंगलोर के गेंदबाजों को पस्त कर दिया। उनकी कमजोर गेंदबाजी के कारण हैदराबाद के बल्लेबाजों को रन बनाने में कोई दिक्कत नहीं आई। टीम ने 15 ओवर में ही 137 रन बना लिए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें