भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय जोशी को उनके जन्मदिन पर बधाई देना केंद्रीय राज्य मंत्री (आयुष) श्रीपद नाइक को महंगा पड़ गया है। डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीपद नाइक के निजी सचिव नितिन सरदारे को बर्खास्त कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि श्रीपद नाइक समेत कुछ अन्य नेताओं ने संजय जोशी के जन्मदिन के मौके पर बधाई संदेश वाले पोस्टर लगवाए थे जिससे पार्टी अध्यक्ष की ओर से भी उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई।
रिपोर्ट में कहा गया कि नितिन सरदारे को भी इस बात की जानकारी है कि उन्हें संजय जोशी जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने पर ही उनसे इस्तीफा लिया गया है।