पुणे में हुए आईपीएल के तीसरे मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। राजस्थान ने पंजाब को 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 163 रनों का लक्ष्य दिया। लेकिन इसके जवाब में पंजाब 20 ओवर में 8 विकेट पर 136 रन ही बना पाई।
लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें
राजस्थान से मिले 163 रनों के लक्ष्य के जवाब में दिल्ली की शुरुआत खराब रही। ओपनर वीरेंद्र सहवाग पहली ही गेंद पर कैच आउट हो गए। 32 के स्कोर पर रिद्दीमन साहा (7) के रुप में पंजाब ने दूसरा विकेट गंवाया। वह रन आउट हुए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल अपने बल्ले का जादू नहीं दिखा पाए और मात्र 7 रन बनाकर जेम्स फॉकनर का शिकार बने।
हालांकि एक छोर से ओपनर मुरली विजय ने मोर्चा संभाले रखा लेकिन अर्धशतक से चूक गए और दुर्भाग्यशाली रहे। मुरली 37 रन के स्कोर पर रन आउट हुए। डेविड मिलर (23) के रुप में पंजाब को पांचवां झटका लगा।पंजाब ने अक्षर पटेल (24) के रुप में छठा और मिशेल जॉनसन (0) के रुप में सातवां विकेट खोया। राजस्थान टीम के दो फिल्डरों टिम साउदी और नायर की जुगलबंदी की बदौलत आठवें विकेट के रुप में पंजाब ने अपने कप्तान जॉर्ज बैली (24) का विकेट खोया।
दरअसल, साउदी बाउंड्री पर कैच पकड़े ही थे और उन्होंने सीमा रेखा छूने से पहले गेंद को उछाल दिया। उसी वक्त नायर ने उस कैच को लपककर शानदार कैच पकड़ा।