आज दोनों ही टीम ने अपनी प्लेइंग XI में अहम बदलाव किए। क्रिस गेल और एंड्र्यू टाई यह मैच नहीं खेल रहे हैं। दूसरी ओर दिल्ली ने भी अपने अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा की जगह तेज गेंदबाज आवेश खान को मौका दिया है।
दिल्ली कैपिटल: 1 पृथ्वी शॉ, 2 शिखर धवन, 3 श्रेयस अय्यर (कप्तान) 4 कॉलिन इनग्राम, 5 ऋषभ पंत (विकेटकीपर), 6 हनुमा विहारी, 7 क्रिस मॉरिस, 8 हर्षल पटेल, 9 आवेश खान, 10 संदीप लामिछाने, 11 कागिसो रबाडा
किंग्स इलेवन पंजाब: 1 केएल राहुल, 2 मयंक अग्रवाल, 3 डेविड मिलर, सरफराज खान, 5 मंदीप सिंह, 6 सैम करन, 7 आर अश्विन (कप्तान) 8 हार्डस विलोजेन, 9 मुजीब-उर-रहमान, 10 एम अश्विन, 11 मोहम्मद शमी
पंजाब और दिल्ली ने शनिवार को अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा होगा। खास बात यह है कि दोनों टीमों की जीत में सलामी बल्लेबाजों ने अहम भूमिका निभाई।
दिल्ली ने जहां अपने पहले मुकाबले में मुंबई को हराया था। दूसरे मैच में चेन्नई से हार मिली तो सुपरओवर तक चले तीसरे मुकाबले में कोलकाता पर जीत हासिल की थी। दूसरी ओर पंजाब ने पहले मैच में राजस्थान को हराया था। दूसरे मैच में उसे कोलकाता से शिकस्त झेलनी पड़ी थी तो मुंबई को तीसरे मैच में हराया था।
कुल मैच: 22
किंग्स इलेवन पंजाब : 13
दिल्ली कैपिटल्स : 09