कांग्रेस पार्टी के नेता रणदीप सुरजेवाला का कहना है कि जनता अब भाजपा के झांसे में आने वाली नहीं है। लोगों को सच-झूठ का पता चल गया है। पार्टी के प्रचार अभियान की रूपरेखा तैयार कर रहे वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा का कहना है कि कांग्रेस पार्टी ने लोगों के अनुरूप ही प्रचार अभियान की रूपरेखा बनाई है। उनका कहना है कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों को जो गलतफहमी है, वह बहुत जल्द दूर हो जाएगी।
प्रचार सामग्री से लोगों को दो बातों का पता चल जाएगा कि कौन झूठ बोल रहा है और कौन सच। पार्टी नेता मनीष तिवारी ने भी माना है कि बालाकोट एयर स्ट्राइक का असर तो जनता में रहा है, लेकिन यह वोटों में बदलेगा, ऐसा नजर नहीं आता। अभी चुनाव प्रचार अपने चरम पर नहीं है, लेकिन जैसे ही कांग्रेस पार्टी की नीतियां यानी घोषणा पत्र लोगों के बीच पहुंचेगा, वे हर सच्चाई से अवगत हो जाएंगे। मतदान के दौरान बालाकोट का असर नहीं रहेगा।