फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंडीज की पहली पारी 243 पर सिमटी, भारत ने दिया फॉलोआन

Sun, 24 Jul 2016 10:21 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
विज्ञापन
एंटिगा टेस्ट मैच के तीसरे दिन ही भारत ने मेजबान वेस्टइंडीज पर खासा दबाव बना दिया और उसे फॉलोआन के लिए मजबूर कर दिया। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उमेश यादव ने पहली पारी में 4-4 विकेट झटककर मेजबान टीम को 243 रनों पर समेट दिया। इसके बाद भारत ने उसे फॉलोआन कराया। लाइव स्कोरकार्ड
विज्ञापन


तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में भी एक विकेट गंवा दिया और स्टंप्स तक स्कोर एक विकेट पर 21 रन हो गया था। दूसरी पारी में पहला विकेट इशांत शर्मा ने लिया। पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम अभी भी भारत से 302 रन पीछे है। 

इससे पहले एंटिगा में सीरीज के पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन मेजबान टीम से उम्मीद थी कि वह अपनी पहली पारी को आगे बढ़ाएगी लेकिन मोहम्मद शमी के झटकों के आगे कैरेबियाई बल्लेबाज बिल्कुल असहाय नजर आए और टीम के 5 विकेट महज 92 रन पर ही गिर गए। फिर टीम संभल नहीं सकी। शमी ने शीर्ष क्रम को तोड़ा तो उमेश यादव ने निचले क्रम को। यादव को भी 4 विकेट मिले जबकि 2 विकेट अमित मिश्रा के खाते में गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शमी ने शीर्ष क्रम के 5 में से 4 विकेट झटके

वेस्टइंडीज ने अपने कल के स्कोर एक विकेट पर 31 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन 92 तक उसके 4 और बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। शमी ने शीर्ष क्रम के 5 में से 4 विकेट झटके, जबकि एक सफलता फिरकी गेंदबाज अमित मिश्रा के हाथ लगी। हालांकि ओपनर क्रेग ब्रेथवेट ने भारतीय आक्रमण का डटकर सामना किया और 74 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली।

इससे पहले दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने मेजबान टीम को शुरुआती झटका दे दिया था। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने राजेंद्र चंद्रिका (16) को विकेट के पीछे कैच आउट कराकर भारत को पहली सफलता दिलाई। स्टंप्स के समय वेस्टइंडीज का स्कोर एक विकेट पर 31 रन हो गया था और टीम भारत की पहली पारी के आधार पर 535 रन पीछे है।

इससे पहले कप्तान विराट कोहली के शानदार दोहरे शतक और आर अश्विन के शतक के दम पर भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 566 रन पर घोषित कर दी थी। इन दोनों के अलावा ओपनर शिखर धवन ने 84 और पुछल्ले बल्लेबाज अमित मिश्रा ने 53 रनों का योगदान किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें