फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI: तीसरे टेस्ट का दूसरा दिन, पढ़ें, LIVE Scorecard

Wed, 10 Aug 2016 11:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अश्विन - फोटो : getty
विज्ञापन
सेंट लुसिया में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारत की पहली पारी समाप्त हो गई है। अश्विन और साहा के शतक की बदौलत भारत ने 353 रन बनाए। LIVE SCORECARD
विज्ञापन


दूसरे दिन के भारत के लिए अश्विन और साहा ने शानदार शतक बनाए। अश्विन ने 118 रन की पारी खेली। यह उनके करियर चौथी सेंचुरी थी और चारों ही शतक कैरेबियाई टीम के खिलाफ बनाए हैं। साहा ने भी 104 रन बनाए। यह उनके करियर की पहली सेंचुरी है। भारत ने अंतिम 5 विकेट सिर्फ 14 रनों के अंतराल में खोए।

साहा के पवेलियन लौटने के बाद जड़ेजा, भुवेश्रर, अश्विन और इशांत शर्मा भी जल्द ही पवेलियन लौट गए। हालांकि पहली पारी के स्कोर को देख इसे सम्मानजनक टोटल कहा जा सकता है।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के लिए जोसेफ और कमिंस ने 3-3 जबकि गैब्रियल और चेस ने 2-2 विकेट झटके।

साहा और अश्विन के अलावा लोकेश राहुल ने भी 50 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

टीम इंडिया - फोटो : getty
सेंट लुसिया में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन आर अश्विन ने विरेंद्र सहवाग के स्टाइल में अपना शतक पूरा किया। अश्विन ने सेंचुरी पूरी सिक्स लगा कर की। LIVE SCORECARD

दूसरे दिन के खेल में लंच के बाद अश्विन ने सेंचुरी पूरी कर ली और रिदिमान साहा भी शतक के करीब पहुँच गए हैं। भारत ने 5 विकेट पर 326 रन बना लिए हैं।

साहा ने आज शानदार शतक लगाया। यह उनके करियर का पहला शतक था। अश्विन ने भी अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक बना लिया। दोनों ने 200 रनों की पार्टनरशिप भी पूरी की।

इससे पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 5 विकेट पर 239 रन बना लिए थे। चार मैचों की सीरीज में टीम इंडिया पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। दूसरा टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें