भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 234 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रविचंद्रन अश्विन और रिदिमान साहा अभी भी बने हुए हैं और दोनों के बीच 108 रनों की नाबाद साझेदारी हो चुकी है। अश्विन 75 और साहा 46 रन बना कर खेल रहे थे।
LIVE SCORECARD
ग्रोस इस्लेट में खेले जा रहे मैच में भारत की ओर से ओपनर लोकेश राहुल 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। लेकिन ओपनर शिखर धवन (1) और कप्तान विराट कोहली (3) जल्द ही आउट हो गए। इसके बाद रोहित शर्मा भी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए और 9 रन बना कर चलते बने। अपना पहला मैच खेल रहे अल्जारी जोसेफ और रॉस्टन चेस ने दो-दो विकेट झटके।
रहाणे ने क्रीज पर टिकने की कोशिश की मगर वह भी ठोस शुरुआत को लंबी पारी में तब्दील करने में नाकाम रहे 35 रन बनाकर चलते बने।