कश्मीर मुद्दे पर लगातार पूरी दुनिया की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास कर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक बार फिर अपना शुतुरमुर्गी रवैया दिखा दिया है। मंगलवार को नवाज ने कहा वह संयुक्त राष्ट्र की आमसभा में एक बार फिर कश्मीर के मुद्दे को उठाने का प्रयास करेंगे। इस मुद्दे को लेकर नवाज शरीफ ने मंगलवार को बैठक बुलाई थी जिसमें यूएन की आगामी बैठक के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया।
हालांकि पाकिस्तान इस नापाक मुद्दे पर कई मौकों पर मुंह की खा चुका है लेकिन बकौल- राजनाथ पडोसी है कि मानता ही नहीं। एक बार फिर वह अपनी नापाक कोशिशों को परवान चढ़ाने की कवायद में लग गया है।
मंगलवार को कश्मीर मुद्दे पर हुई बैठक के बाद पाक प्रधानमंत्री के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया कि कश्मीर भारत का अंदरूनी मामला नहीं है यह संयुक्त राष्ट्र की अनसुलझा मुद्दा है। यह पाक प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी है कि वह संयुक्त राष्ट्र में इस मुद्द को उठाए कि किस तरह भारत ने कश्मीर में अपनी दमनकारी नीतियों को चला रखा है।