फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली का घमंड चूर, हारी टीम इंडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के श्रीलंकाई टीम पर पहले टेस्ट में जीत के सपने हवा हो गए। जीत के लिए 176 रनों की जरुरत के जवाब में भारतीय टीम 49.5 ओवर में 112 रन पर ढेर हो गई। श्रीलंकाई गेंदबाज रंगना हेराथ (7 विकेट) की फिरकी के आगे भारतीय बल्लेबाजों की एक न चली। श्रीलंका ने पहला टेस्ट 63 रनों से जीता
विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां कि्लक करें।

गाले टेस्ट के चौथा दिन से पहले टीम इंडिया के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट फेंस जीत के लिए काफी उत्साहित थे। आसान लग रहे लक्ष्य के जवाब में उतरी टीम इंडिया शुरुआत में ही लड़खड़ा गई। रंगना हेराथ ने दूसरी पारी में 7 विकेट झटके।

टीम इंडिया का एक भी बल्लेबाज नहीं चला। भारतीय बल्लेबाज श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने ताश के पत्ते की तरह ढह गए। टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर शिखर धवन रहे। उन्होंने 28 रन बनाए। जबकि 7 बल्लेबाज दहाई का आकंड़ा भी पार नहीं कर पाए। इन नाकाम बल्लेबाजों रोहित शर्मा (4) और विराट कोहली (3) भी शामिल है।
विज्ञापन

रंगना हेराथ ने टीम इंडिया को चौंकाया

तीसरे दिन की खेल समाप्ति तक टीम इंडिया ने चौथे दिन एक विकेट खोकर 23 रन पर खेलना शुरू किया। 153 रनों की जीत का लक्ष्य लिए खेलने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत ही खराब रही। फिरकी गेंदबाज रंगना हेराथ का दूसरा शिकार नॉइटवाचमैन इशांत शर्मा (10) हुए। इससे पहले तीसरे दिन लोकेश राहुल (5) भी हेराथ का ही शिकार हुए थे।

एक बार फिर रोहित शर्मा का बल्ला नाकाम रहा। वह 4 रन ही बना सके। हेराथ ने रोहित को बोल्‍ड किया। पहली पारी में शतक लगाने वाले कप्तान विराट कोहली (3) इस बार ओवरकांफिडेंस के चक्कर में श्रीलंका का चौथा शिकार हुए। कुछ देर क्रीज पर संघर्ष करने के बाद शिखर धवन (28) के रुप में टीम इंडिया ने पांचवां विकेट गंवाया।

हेराथ की फिरकी का जादू फिर चला और उन्होंने रिद्दिमन साहा (2) को आउट कर अपने खाते में चौथा और टीम की झोली में छठा वि‌केट डाला। भारत को सातवां झटका हरभजन सिंह (1) के रुप में लगा। वह भी हेराथ का ही शिकार हुए। हेराथ का छठा शिकार आर अश्विन (3) हुए। अजिंक्य रहाणे के रुप में टीम इंडिया ने अपना नौंवा विकेट खोया। आखिरी बल्लेबाज के रुप में अमित मिश्रा (15) आउट हुए।
विज्ञापन

अश्विन की फिरकी में उलझे श्रीलंकाई दिग्गज

इससे पहले गाले टेस्ट के तीसरे दिन भारत की शुरुआत गजब की रही और पहली ही गेंद पर उसे सफलता मिल गई। तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने जोरदार बाउंसर से नाइटवॉचमैन धमिमका प्रसाद (3) को स्लिप में रहाणे के हाथों कैच आउट करा दिया। श्रीलंका ने दूसरे दिन अपनी दूसरी पारी में एक रन पर 2 विकेट गंवा दिया था। इसके बाद मेजबान टीम को पहली ही गेंद पर झटका लग गया।

महज 5 रन पर 3 विकेट गंवाने के बाद संकट में दिख रही श्रीलंकाई टीम के लिए कुमार संगकारा (40) और कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (39) ने चौथे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकालने की कोशिश की लोकिन नाकाम रहे। अश्विन ने संगकारा को रहाणे के हाथों कैच कराकर अपना शिकार बनाया।

इसके बाद अगले ही ओवर में अमित मिश्रा ने कप्तान मैथ्यूज को भी कैच आउट करा दिया। जल्दी-जल्दी लगे झटकों से श्रीलंका की आधी टीम सौ से पहले ही यानी 95 रन पर वापस लौट गई थी।

दिनेश चंडीमल (नाबाद 162) और लाहिरू थिरिमने (44) ने छठे विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी कर टीम को पारी की हार से बचा लिया। जेहान मुबारक ने 49 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से आर अशि्वन ने 4 और अमित मिश्रा ने 3 विकेट झटके। अशि्वन ने मैच में कुल 10 विकेट निकाले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें