गाले टेस्ट के तीसरे दिन की शुरुआत में ही टीम इंडिया श्रीलंका से मैच जीतने के बेहद करीब पहुंच गई थी लेकिन दिनेश चंडीमल (नाबाद 162) ने साहसिक शतक लगाकर खेल का रुख ही पलट कर रख दिया और टीम को पारी की हार से बचा लिया। मैच चौथे दिन खींच गया और भारत अब जीत से 153 रन दूर रह गया है।
लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां कि्लक करें।
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 23 रन बना लिए हैं। लोकेश राहुल दूसरी पारी में भी नाकाम हुए और 5 रन बनाकर आउट हो गए। क्रीज पर शिखर धवन (13) और नाइनवॉचमैन इशांत शर्मा (5) खेल रहे थे।
इससे पहले फिरकी गेंदबाज अश्विन के 4 विकेटों के दम पर श्रीलंका की दूसरी पारी 367 पर सिमट गई। दिनेश चंडीमल (नाबाद 162) ने लाहिरू थिरिमने (44) के साथ छठे विकेट के लिए 117 रनों की जोरदार साझेदारी कर टीम को पारी की हार से बचा लिया। अश्विन ने थिरिमने को आउट कर इस खतरनाक साझेदारी को तोड़ दिया।
चंडीमल ने साहसिक बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक लगाया और अपनी नाबाद पारी में 19 चौके और 4 छक्के भी जमाए। पहली पारी में श्रीलंका पहली पारी के आधार पर भारत से 193 रन पिछड़ गई थी।
महज 5 रन पर 3 विकेट गंवाने के बाद श्रीलंका के लिए कुमार संगकारा (40) और कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (39) ने चौथे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकालने की कोशिश की लोकिन नाकाम रहे। संगकारा को अश्विन ने अपना शिकार बनाया। उन्होंने इस मैच में 10 विकेट झटके।
सौ से पहले ही आधी टीम पवेलियन लौटी
गाले टेस्ट के तीसरे दिन भारत की शुरुआत गजब की रही और पहली ही गेंद पर उसे सफलता मिल गई। तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने जोरदार बाउंसर से नाइटवॉचमैन धमिमका प्रसाद (3) को स्लिप में रहाणे के हाथों कैच आउट करा दिया। श्रीलंका ने दूसरे दिन अपनी दूसरी पारी में एक रन पर 2 विकेट गंवा दिया था। इसके बाद आज मेजबान टीम को पहली ही गेंद पर झटका लग गया।
महज 5 रन पर 3 विकेट गंवाने के बाद संकट में दिख रही श्रीलंकाई टीम के लिए कुमार संगकारा (40) और कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (39) ने चौथे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकालने की कोशिश की लोकिन नाकाम रहे। अश्विन ने संगकारा को रहाणे के हाथों कैच कराकर अपना शिकार बनाया।
इसके बाद अगले ही ओवर में अमित मिश्रा ने कप्तान मैथ्यूज को भी कैच आउट करा दिया। जल्दी-जल्दी लगे झटकों से श्रीलंका की आधी टीम सौ से पहले ही यानी 95 रन पर वापस लौट गई थी।
दिनेश चंडीमल (नाबाद 162) और लाहिरू थिरिमने (44) ने छठे विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी कर टीम को पारी की हार से बचा लिया। जेहान मुबारक ने 49 रनों का योगदान दिया।
भारत की ओर से आर अशि्वन ने 4 और अमित मिश्रा ने 3 विकेट झटके। अशि्वन ने मैच में कुल 10 विकेट निकाले।
कोहली और धवन के शतक के बाद कौशल के 5 विकेट
मेजबान श्रीलंका एक तो पहली पारी में बड़ी बढ़त से पिछड़ी हुई है और दूसरे दिन दूसरी पारी में पांच रन पर दो विकेट गिर चुके हैं। मेजबान टीम अभी 187 रनों से पिछड़ी है और मैच में तीन दिन शेष हैं। दूसरे दिन कोहली और शिखर धवन के शतकों के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज रिदिमान साहा (60) की पहली टेस्ट हाफ सेंचुरी की मदद से भारतीय टीम ने पहली पारी में 375 रनों का स्कोर खड़ा किया।
दिल्ली के कोहली और शिखर के बीच आपसी तालमेल अच्छा है। ये बृहस्पतिवार को फिर झलका। धवन का यह लगातार दूसरा और कुल चौथा टेस्ट शतक रहा। धवन ने बांग्लादेश के खिलाफ पिछले टेस्ट में भी शतक लगाया था। कोहली का कुल 11वां शतक रहा।
पिछले छह टेस्ट मैचों में कोहली की पांचवीं शतकीय पारी है। रहाणे (00) के जल्द आउट होने पर साहा ने अच्छी पारी खेली लेकिन विकेट के पीछे उनका कैच संदेहपूर्ण नजर आया। टीवी रिप्ले से लगा कि गेंद उनके हेलमेट से लगकर गई थी। श्रीलंका के लिए ऑफ स्पिनर थारिंडू कौशल ने 134 रन देकर पांच विकेट लिए।