भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण धुल गया। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दूसरे दिन एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी। पूरे दिन रुक-रुककर बारिश होती रही। सोमवार को भी बारिश जारी रही। काफी देर तक अंपायरों ने वर्षा के रुकने का इंतजार किया लेकिन बाद में तीसरे दिन के मैच की समाप्ति घोषणा कर दी।
लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।
टीम इंडिया ने बिना कोई विकेट खोए 80 रन बना लिए है। मुरली विजय (28) और शिखर धवन (45) नाबाद हैं। सीरीज में भारत को पहली बार इतनी बड़ी ओपनिंग मिली है। भारत पहली पारी के आधार पर अभी 134 रन पीछे है। मौसम के मद्देनजर मैच के रद्द होने की संभावना है।
इससे पहले दूसरे दिन रविवार को सुबह 10 बजे बारिश रुकी थी और उम्मीद की जा रही थी कि आधे घंटे बाद खेल शुरू हो सकेगा लेकिन जब 10.30 बजे जब खिलाड़ी मैदान में उतरने की तैयारी में थे तभी बारिश फिर आ गई और धीरे-धीरे और तेज होती चली गई। ग्राउंडस स्टाफ ने पिच पर फिर कवर डाले।