फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन का खेल खत्म, पहली बार पहले दिन नहीं गिरे 10 विकेट

Fri, 04 Dec 2015 09:42 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चार मैचों की टेस्ट सीरीज में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब शुरुआती दिन पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ऑलआउट होने से बच गई। हालांकि जिस तरह से भारत ने टी-ब्रेक से पहले 6 विकेट गंवा दिए उससे लग रहा था कि भारतीय पारी पहले ही दिन निपट जाएगी, लेकिन अजिंक्य रहाणे की साहसिक पारी ने पहले ही दिन टीम को सिमटने से बचा लिया।
विज्ञापन


लाइव स्कोर कार्ड के लिए यहां क्लिक करें।

फिरोजशाह कोटला में खेले जा रहे मैच में खराब रोशनी के कारण समय से पहले ही खेल खत्म होने तक भारत ने 7 विकेट पर 231 रन बना लिए थे। उस समय अजिंक्य रहाणे (89) और आर अश्विन (6) खेल रहे थे। इसी मैदान पर ढाई साल पहले टेस्ट में पदार्पण करने वाले रहाणे ने आज भारत में अपनी पहली टेस्ट फिफ्टी जमाई और अब वह शतक के करीब पहुंच गए हैं। अपनी इस पारी में जीवनदान पाने वाले रहाणे ने अपनी शानदार पारी के दौरान 2 अर्धशतकीय साझेदारियां भी की।

वहीं सीरीज में पहली बार खेलने उतरे फिरकी गेंदबाज डेन पिड्ट ने जोरदार गेंदबाजी करते हुए अब तक 4 विकेट झटक लिए हैं।

टीम इंडिया ने अपने एकादश में एक बदलाव किया और फिरकी गेंदबाज अमित मिश्रा की जगह तेज गेंदबाज उमेश यादव को शामिल क लिया। जबकि अफ्रीकी टीम ने मैच के लिए 3 बदलाव किए। टीम इंडिया चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से आगे है। भारतीय टीम अगर यह मैच जीत लेती है तो वह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दूसरे पोजीशन पर आ जाएगी।
विज्ञापन

पहली बार पुजारा ने एक साल में लगाए 2 छक्के

सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में भी भारतीय कप्तान विराट कोहली  ने टॉस जीत लिया। टॉस जीतने का चौका लगाने के बाद कोहली ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। शिखर धवन और मुरली विजय की जोड़ी ने भारतीय पारी की शुरुआत की। दोनों ने शुरुआत में बाउंस लेती पिच पर बेहद संयम के साथ खेलते हुए पारी को आगे बढ़ाया।

सीरीज में फॉर्म में चल रहे मुरली विजय आज अपने लय में खेलते नहीं दिखे। हालांकि आज वो बड़ी पारी नहीं खेल पाए लेकिन सातवां रन बनाने के साथ ही सीरीज में 200 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। अपनी छोटी सी पारी के दौरान मुरली लकी भी रहे वह पारी के 12वें ओवर में कायली एबॉट की तीसरी गेंद पर स्लिप में कैच आउट हो गए लेकिन यह गेंद नो बॉल निकली। लेकिन इसके बाद वह डेन पिड्ट की गेंद पर स्लिप में ही लपके गए। वह 12 रन ही बना सके।

उनके जाने के बाद चेतेश्वर पुजारा आए और लंच तक कोई झटका नहीं लगने दिया। पुजारा ने आज भारतीय पारी का पहला छक्का ठोंक दिया। पुजारा ने इस साल टेस्ट में अपना दूसरा छक्का जमाया है। ऐसा पहली बार है जब पुजारा ने किसी एक साल में 2 छक्के जमाए हैं। पुजारा ने अपने करियर में अब तक सिर्फ 4 छक्के ही लगाए हैं।

जीवनदान के बाद रहाणे अपने देश में पहले टेस्ट शतक की ओर

लंच तक भारत का स्कोर एक विकेट पर 60 रन था और क्रीज पर शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा खेल रहे थे और उनसे उम्मीद थी कि दोनों लंच के बाद टीम को मजबूती देंगे। लेकिन दूसरे सत्र के तीसरे ओवर में धवन (33 रन, 85 गेंद) डेन पिड्ट की गेंद पर पगबाधा हो गए। इसके बाद अगले ओवर में पुजारा काइली एबॉट की गेंद पर बोल्ड हो गए। वह 14 रन बनाकर आउट हुए।

महज 8 गेंदों में 2 विकेट गंवाने के बाद लोकल ब्वॉय और कप्तान विराट कोहली ने अजिंक्य रहाणे के साथ चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को सौ के पार पहुंचा दिया। दोनों बड़ी पारी खेलने की ओर जा रहे थे। तेजी से रन बनाते हुए कोहली 44 रन तक पहुंच भी गए लेकिन वह डेन पीडेट की गेंद पर विकेटकीपर डेन विलास के बेहद शानदार प्रयास से कैच आउट हो गए। उनकी शानदार पारी का अंत एक बेहद कैच के साथ हुआ।

कोहली के जाने के बाद क्रीज पर आउट ऑफ फॉर्म रोहित शर्मा (1) क्रीज पर आए लेकिन 6 गेंद खेलकर वह पीडेट की गेंद पर सीमारेखा के पास इमरान ताहिर के हाथों लपके गए। रिदिमान साहा (1) भी सस्ते में आउट हो गए। टीम के 6 विकेट महज 139 रन पर गिर गए थे और लग रहा था कि टीम एक बार फिर 200 के अंदर आउट हो जाएगी, लेकिन रहाणे ने एक छोर संभाले रखा और फिफ्टी ठोंककर टीम को मजबूती देने की कोशिश की।

मार्च 2013 में अपना पहला टेस्ट इसी मैदान पर खेलने वाले रहाणे ने भारत में अपनी पहली टेस्ट फिफ्टी लगाने के बाद रविंद्र जडेजा के साथ सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। दिन का खेल खत्म होने तक रहाणे 89 और आर अश्विन 6 रन पर खेल रहे थे। रहाणे ने अपनी पारी में 9 चौके और 2 छक्के लगाए हैं।
विज्ञापन

मैच से पहले बीसीसीआई ने किया सहवाग को सम्मानित

हाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाजी वीरेंद्र सहवाग को बीसीसीआई ने मैच शुरू होने से पहले सम्मानित किया। हालांकि इससे पहले ऐसी खबरें भी आ रही थी कि सहवाग को सम्मानित करने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है।

डीडीसीए के कार्यवाहक अध्यक्षा चेतन चौहान ने बुधवार को कहा, "हमें बीसीसीआई से ईमेल मिल गया है, जिसमें कहा गया कि वीरेंद्र सहवाग को बृहस्पतिवार को टेस्ट मैच शुरू होने से पहले सम्मानित किया जाएगा। मैं नहीं जानता लेकिन अध्यक्ष या सचिव बोर्ड उन्हें सम्मानित करेंगे। डीडीसीए सम्मान समारोह का हिस्सा नहीं है।"

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथे टेस्ट मैच के लिए टॉस होने के बाद बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर ने महान बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान वीरू का पूरा परिवार वहां मौजूद था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें