फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन का खेल खत्म, बारिश के बाद भुवनेश्वर ने लगाया 'पंजा'

Sat, 01 Oct 2016 05:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty
विज्ञापन
कोलकाता टेस्ट का दूसरा दिन बल्लेबाज रिदिमान साहा, बारिश और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के नाम रहा जिन्होंने समय-समय पर अपना जलवा बिखेरा। खेल के तीसरे सत्र में भारत को सिर्फ 9.2 ओवर डालने का मौका मिला जिसमें भुवनेश्वर (5/33) ने 3 और विकेट झटककर बारिश से भारत को हुए नुकसान की भरपाई कर दी। अगर आज का खेल पूरा हुआ होता तो न्यूजीलैंड की पारी सिमट जाती।
विज्ञापन


LIVE SCORECARD

दूसरे दिन का बारिश और खराब रोशनी के कारण समय से पहले खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की टीम संकट में दिख रही थी और महज 128 रन पर उसके 7 विकेट गिर गए थे। भुवनेश्वर ने बेहद शानदार गेंदबाजी करते हुए 33 रन देकर 5 विकेट झटक लिए थे। पहली पारी के आधार पर कीवी टीम अभी भी 188 रन से पिछड़ रही है जबकि उसके पास 3 विकेट ही शेष है। मेहमान टीम की ओर से कप्तान रॉस टेलर ने 36 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली।

इससे पूर्व लंच से आधा पहले टीम इंडिया की पहली पारी 316 रनों पर सिमट गई। चेतेश्वर पुजारा (87) और अजिंक्य रहाणे (77) के बाद रिदिमान साहा (नाबाद 54) ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। साहा ने अपनी अर्धशतकीय पारी के लिए पुछल्ले क्रम के 3 बल्लेबाजों के साथ 30 से ज्यादा की साझेदारी की। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के लिए तेज गेंदबाज मैट हेनरी के 3 विकेट के अलावा 36 साल के भारतीय मूल के जीतन पटेल, ट्रेंट बोल्ट और नील वैंगनर ने 2-2 विकेट झटके।
विज्ञापन

छक्के के साथ साहा ने लगाई फिफ्टी, उनकी 3 साझेदारी 30 के पार गई

रिदिमान साहा - फोटो : PTI
दूसरे दिन के खेल में भारत ने अपने कल के स्कोर 7 विकेट पर 239 रन से आगे खेलना शुरू किया और लंच से आधा पहले ही उसकी पहली पारी 316 रनों पर सिमट गई। लेकिन उतार-चढ़ाव से भरी इस पहली पारी में भारत का 300 से ज्यादा का स्कोर करना अपने आप में बड़ी बात है क्योंकि जिस अंदाज में उसके विकेट गिरे उससे 250 का आंकड़ा पार करना मुश्किल दिख रहा था।

हालांकि साहा ने पहले सातवें विकेट के लिए आर अश्विन (26) के साथ 31, फिर आठवें विकेट के लिए रविंद्र जडेजा के साथ 41 रनों की साझेदारी कर स्कोर को सम्मानजनक स्तर तक पहुंचा दिया।
 
इसके बाद 10वें विकेट के लिए साहा ने मोहम्मद शमी (14) के साथ 35 रनों की एक और उपयोगी साझेदारी करते हुए 300 से ज्यादा का स्कोर करा दिया। अंतिम विकेट शमी (14) के रूप में गिरा जो ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर सीमा रेखा के पास एक बेहद शानदार प्रयास में मैट हेनरी के हाथों लपके गए।

इससे पहले साहा ने एक बार साहसिक बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। उन्होंने 3 बल्लेबाजों के साथ 30 से ज्यादा रनों की साझेदारी की। साथ ही छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। वह आज तेजी से रन बनाने की कोशिश में जुटे हुए थे लेकिन दूसरे छोर पर गिरते विकेट के कारण वह टीम में और योगदान नहीं कर सके। वह 85 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 54 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन

भुवनेश्वर के झटकों ने की बारिश से हुए नुकसान की भरपाई

टीम इंडिया - फोटो : PTI
भारत की पारी लंच से पहले 319 रनों पर सिमटने के बाद न्यूजीलैंड ने अपनी पारी शुरू की तो उसे यह आभास नहीं रहा होगा कि उसकी भी शुरुआत खराब होगी। अपनी पारी के दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर मोहम्मद शमी ने टॉम लाथम (1) पगबाधा कराकर शुरुआती झटका दिया। इसके बाद तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने मिल रही स्विंग का भरपूर फायदा उठाया और मार्टिन गुप्टिल (13) को उसकी मदद से बोल्ड कर दिया। लंच तक महज 5 ओवर में ही कीवी टीम ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाज खो दिए।

लंच के बाद फिर से खेल शुरू होने के बाद दूसरे ही ओवर में भुवनेश्वर ने एक और सफलता हासिल कर ली। उन्होंने केन विलियम्सन की जगह टीम में शामिल किए गए हेनरी निकोलस (1) को भी बोल्ड कर दिया। महज 23 रन पर 3 विकेट खोने के बाद न्यूजीलैंड पर संकट मंडरा रहा था तो ऐसे में कार्यवाहक कप्तान रॉस टेलर ने ल्युक रोंची के साथ मिलकर 62 रनों की साझेदारी कर विकेटों के पतन को रोका। लेकिन कप्तान विराट कोहली का गेंदबाजी आक्रमण में बदलाव करना फायदेमंद साबित हुआ और बारिश से खेल रुकने से पहले रविंद्र जडेजा ने रोंची को पगबाधा कर जोड़ी तोड़ दी। विकेट गिरते ही खेल रोक दिया गया जिस कारण कई घंटे खेल रुका रहा।

टी-ब्रेक के बाद जब खेल फिर से शुरू हुआ तो सिर्फ 9.2 ओवर का ही खेल कराया जा सका, इसमें भी हल्की बूंदाबांदी के बीच मैच जारी रखा गया। इस छोटे से सत्र में भुवनेश्वर ने कमाल कर दिखाया और 3 विकेट झटक लिए। इन 3 विकेट के सहारे उन्होंने 5 विकेट अपने नाम कर लिए। भुवनेश्वर की सफलता ने बारिश से नुकसान हुए खेल की काफी हद तक भरपाई कर ली। भुवी के अलावा मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें