ओवल में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड ने भारत ने दो सौ से ज्यादा रनों की बढ़त बना कर अपनी पकड़ मजबूत बना ली है।
लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
दूसरे दिन के खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने इंग्लैंड ने 7 विकेट पर 385 रन बना लिए थे। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड ने कुल 237 रनों की बढ़त बना ली है। स्टंप्स के समय जोई रुट (92) और क्रिस जोर्डन (19) खेल रहे थे। कप्तान एलिस्टर कुक ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए।
भारत की ओर से इशांत शर्मा, वरुण आरोन और आर अश्विन ने 2-2 विकेट झटके। जबकि एक सफलता भुवनेश्वर कुमार को मिली।
5 मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 2-1 से आगे है, जबकि भारत को सीरीज बचाने के लिए इस मैच को हर हाल में जीतना होगा।
वरुण आरोन ने दिलाई सफलता
दूसरे दिन की शुरुआत में भारत को जिस ब्रेकथ्रू की दरकार थी उसे तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने दिन के दूसरे ओवर में ही टीम को दिला दी। उन्होंने कल के नाबाद बल्लेबाज सैम रॉबसन अपने स्कोर में अभी 4 रन ही और जोड़ सके थे कि दिन की 11वी गेंद पर बोल्ड कर दिया।
हालांकि इस झटके के बाद इंग्लैंड ने लंच तक और कोई झटका नहीं लगने दिया। कप्तान एलिस्टर कुक और गैरी बैलेंस ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर लंच तक भारत के स्कोर पर ला दिया।
लंच के बाद इंग्लैंड ने भारत पर बढ़त हासिल कर ली। कुक ने लंच से पहले अर्धशतक लगाया था जबकि बैलेंस ने बाद में पचासा पूरा किया। इस खतरनाक साबित होती जा रही साझेदारी को भी वरुण ने ही तोड़ा। उन्होंने कुक को मुरली विजय के हाथों कैच आउट कराया। दोनों के बीच 125 रनों की साझेदारी हुई।
लंच के बाद गेंदबाजों ने हासिल की कई सफलता
लंच तक इंग्लैंड के स्कोर बराबर करने के बाद इंग्लैंड ने लौटते ही बढ़त बना ली। इंग्लैंड का स्कोर एक समय एक विकेट पर 191 रन था लेकिन 204 तक पहुंचते-पहुंचते टीम ने 3 और विकेट गंवा दिए। आर अश्विन ने गैरी बैलेंस (64) को आउट कर वापस भेजा।
इसके बाद तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने इयान बेल (7) को विकेटकीपर धोनी के हाथों कैच आउट करा दिया। बेल के जाने के बाद मोइन अली क्रीज पर आए लेकिन वह भी महज 14 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर बोल्ड हो गए।
फिर जोई रुट और जोस बटलर (45) ने छठे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचा दिया। लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने फिर वापसी करते हुए बटलर और क्रिस वोग्स (0) को आउट कर दिया। बटलर को इशांत ने और वोग्स को भुवनेश्वर कुमार ने चलता किया।
दहाई भी पार नहीं कर सके 7 बल्लेबाज
इससे पूर्व मैच के पहले दिन इंग्लैंड के हाथों टॉस गंवाने के बाद टीम इंडिया को बल्लेबाजी का न्योता मिला, लेकिन टीम अच्छी शुरुआत करने में नाकाम रही।
खराब शुरुआत के कारण भारत पहली पारी में 148 रन बनाकर आउट हो गया। टीम इंडिया की हालत और भी खराब होती अगर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (82) ने इशांत शर्मा (7) के साथ 10वें विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी न की होती।
भारत के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। जबकि इशांत शर्मा 42 गेंदों में 7 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत का अंतिम विकेट धोनी के रूप में गिरा। इससे पहले साउथम्प्टन टेस्ट की पहली पारी में भारत के 6 बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके थे।