फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनचेस्टर में भी हार, सीरीज में पिछड़ा भारत

Sun, 10 Aug 2014 08:12 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया का मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में हार का सिलसिला इस बार भी नहीं थमा। दूसरी पारी में भी बल्लेबाजों की नाकामी ने भारत की सीरीज में बढ़त लेने का मौका गंवा दिया।
विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।

इंग्लैंड ने दूसरी पारी में भारत को एक पारी और 54 रनों से हराकर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।

साउथम्प्टन के बाद मैनचेस्टर में भी फिरकी गेंदबाज मोइन अली ने दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों को सस्ते में आउट कर 39 रन देकर 4 विकेट झटके। मोइन के अलावा जेम्स एंडरसन और क्रिस जोर्डन ने 2-2 सफलता हासिल की।

पहली पारी में 215 रनों से पिछड़ने के बाद भारत ने अपनी दूसरी पारी टी-ब्रेक से पहले शुरू की लेकिन दिन का खेल खत्म होने से 20 मिनट पहले ही पूरी टीम महज 43 ओवर में 161 रन बनाकर आउट हो गई। भारत की ओर से आर अश्विन 46 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे।
विज्ञापन


तीसरे दिन लंच के बाद इंग्लैंड की पूरी टीम 367 रन पर आउट हो गई। जेम्स एंडरसन के रूप में इंग्लैंड का अंतिम विकेट गिरा। स्टुअर्ट ब्रॉड (12) रिटायर्ड हर्ट होकर वापस लौट गए। बल्लेबाजी के दौरान उनकी नाक पर चोट लग गई। मेजबान टीम की ओर से जोई रुट (77) ने सर्वाधिक योगदान दिया। साथ ही उन्होंने जोस बटलर के साथ सातवें विकेट के लिए 134 रनों की जोरदार साझेदारी की। बटलर (70) लंच से तुरंत पहले कैच आउट हो गए।

भारत की यह सलामी जोड़ी भी हुई फ्लॉप

पहली पारी में 215 रनों से पिछड़ने के बाद भारत ने सधी हुई अंदाज में अपनी दूसरी पारी शुरू की लेकिन जल्द ही मुरली विजय (18) क्रिस वोग्स की गेंद पर पगबाधा हो गए।

सलामी बल्‍लेबाज विजय के लिए यह मैच बेहद खराब साबित हुआ। वह पहली पारी में खाता भी नहीं खोल सके थे। विजय ने गंभीर के साथ 26 रनों की साझेदारी की थी।

विजय के जाने के बाद गौतम गंभीर ने चेतेश्वर पुजारा के साथ पारी को आगे बढ़ाया और टी-ब्रेक तक दूसरा झटका नहीं लगने दिया। लेकिन लौटने पर भारतीय पारी फिर लड़खड़ा गई। गंभीर 18 भी रन बनाकर जेम्स एंडरसन की गेंद पर कैच आउट हुए। भारतीय टीम का नई सलामी जोड़ी बनाना रास नहीं आया और दोनों बल्‍लेबाज दोनों ही पारियों में नाकाम रहे।

टी-ब्रेक के बाद भारत ने गंवाए 9 विकेट

भारत। ने टी-ब्रेक तक एक विकेट पर 33 रन बनाए थे और लग रहा था कि भारतीय बल्‍लेबाज पहली पारी की नाकामी नहीं दोहराएंगे, लेकिन वापस लौटने पर एक बार फिर भारतीय पारी लड़खड़ा गई। भारत के 9 बल्‍लेबाज महज 28 ओवर में ही आउट हो गए

गौतम गंभीर (18) उस समय आउट हुए जब टीम का स्कोर 53 रन था। एंडरसन ने उन्हें अपना शिकार बनाया। अगले ओवर में चेतेश्वर पुजारा (17) मोइन अली की गेंद पर पगबाधा हो गए। हालांकि टीवी रिप्ले में वह आउट नहीं दिख रहे थे।

इसके बाद 66 रन तक पहुंचते-पहुंचते टीम इंडिया ने अजिंक्य रहाणे (1), विराट कोहली (7) और रवींद्र जडेजा (4) का विकेट गंवा दिया। 66 रन पर 6 विकेट गिरने के बाद टीम पर पारी की हार तय हो गई थी।

उपकप्तान कोहली का फ्लॉप शो इस सीरीज में जारी है और वह पहली पारी में खाता भी नहीं खोल सके थे। इसके बाद मोइन अली ने कप्तान धोनी (27) को आउट कर अपना चौथा शिकार बनाया। मोइन ने धोनी के अलावा पुजारा, रहाणे और जडेजा को भी आउट किया।

एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत 100 से पहले आउट हो जाएगा लेकिन आर अश्विन ने तेजी से रन बनाते हुए भारत को डेढ़ सौ के पार पहुंचा दिया। हालांकि टीम को पारी की हार का सामना करना ही पड़ा।

लंबे इंतजार के बाद मिली पंकज को सफलता

इससे पहले तीसरे दिन इंग्लैंड ने अपने कल के स्कोर 6 विकेट पर 237 रन से आगे खेलते हुए सधी हुई शुरुआत की। नाबाद बल्‍लेबाज जोई रुट (77) और जोस बटलर (70) ने भारत को खेल के पहले घंटे में सफलता हासिल करने का मौका नहीं दिया।

दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक लगाते हुए सातवें विकेट के लिए 134 रनों की साझेदारी की। इन दोनों बल्‍लेबाजों को तेज गेंदबाज पंकज सिंह ने आउट कराया। रुट 77 रनों के निजी स्कोर पर विकेट के पीछे लपके गए। जबकि बटलर को पुजारा ने लपककर चलता किया।

पंकज के लिए यह दोहरी सफलता सफलता काफी सुकून दायक रही क्योंकि उन्होंने 69.2 ओवर गेंदबाजी करने के बाद पहली सफलता हासिल की।

स्टुअर्ट ब्रॉड (12) बल्‍लेबाजी के दौरान वरुण आरोन की गेंद पर चोटिल हो गए और उन्हें तुरंत मैदान से बाहर जाना पड़ा। वह रिटायर्ड हर्ट हो गए। इसके बाद लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा ने जेम्स एंडरसन (9) को पगबाधा कर इंग्लैंड की पहली पारी समेट दिया। भुवनेश्वर और वरुण ने 3-3 विकेट झटके।
विज्ञापन

दूसरे दिन का खेल बारिश से हो गया था बाधित

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल भारी बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण लंच के बाद नहीं खेला जा सका था।

खेल के पहले दिन भारतीय बल्‍लेबाज बुरी तरह से लड़खड़ा गए थे और पूरी टीम 152 रनों पर आउट हो गई थी। जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत भी बहुत खराब रही और 170 रनों पर 6 विकेट गंवा दिए थे।

दूसरे दिन लंच के बाद का खेल बारिश के कारण जब रोका गया था तब इंग्लैंड ने भारत पर 85 रनों की बढ़त बना ली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें