फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की शर्मनाक हार

Sun, 08 Feb 2015 07:34 PM IST
अमर उजाला/ दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड कप से पहले एडिलेड में खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच में ऑस्ट्रेलिया से मिले 372 रनों के बेहद मुश्किल लक्ष्य के जवाब में टीम इंडिया की पूरी पारी मात्र 265 रनों पर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन


पहले बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी फिर त्रिकोणीय सीरीज और अब वॉर्म-अप मैच में भी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में टीम इंडिया का शर्मनाक प्रदर्शन जारी है।

वॉर्म-अप मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों से लेकर गेंदबाजों और फिल्डरों ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया। एक तरफ टीम के बेहतरीन फिल्डर कहे जाने वाले सुरेश रैना ने एक आसान सा कैच छोड़ा। वहीं, दूसरी ओर टीम के कई धुरंधर बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली, कप्तान धोनी और सुरेश रैना ने खराब बल्लेबाजी की।
विज्ञापन


इतना ही नहीं वॉर्म-अप मैच में टीम के गेंदबाज भी फ्लॉप रहे। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की खूब धुनाई की। कंगारू बल्लेबाजों ने मैदान के चारो ओर रन बटोरे।

ऑस्ट्रेलिया के 371 रनों का पीछा करते हुए टीम इंडिया की शुरूआत बेहद खराब रही।
Trending Videos

फ्लॉप रहे रोहित और कोहली

वर्ल्ड कप से पहले एडिलेड में खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच में ऑस्ट्रेलिया से मिले 372 रनों के बेहद मुश्किल लक्ष्य के जवाब में टीम इंडिया की पूरी पारी
265 रन पर ऑल आउट हो गई।

टीम इंडिया की ओर से पहले बल्लेबाजी करने के लिए ‌शिखर धवन और रोहित शर्मा पहुंचे। लंबे समय बाद ‌मैदान पर लौटने वाले रोहित शर्मा अपनी वापसी शानदार नहीं कर सके और महज 8 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें जोस हेजलवुड ने आउट किया।

रोहित के बाद धवन का साथ निभाने टीम के उपकप्तान और वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की इकलौती आस विराट कोहली पहुंचे। वह भी ज्यादा देर मैदान पर नहीं टिके और मात्र 18 रन के स्कोर पर मिशेल स्टॉर्क के शिकार बने। स्टॉर्क ने कोहली को बोल्ड किया।

वहीं दूसरे छोर पर लंबे समय से अपनी फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे ‌धवन ने वापसी की। उनका बल्ला चला लेकिन आग नहीं उगल पाया।

और ताश के पत्तों की बिखर गई टीम इंडिया

शिखर धवन के साथ टीम को संभालने के लिए आंजिंक्य रहाणे पहुंचे। सस्‍ते में 2 विकेट गंवाने के बाद धवन और रहाणे ने अर्धशतकीय पारियां खेलते हुए तीसरे विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी की। हालांकि रहाणे 52 गेंदों में 66 रन (8 चौका) बनाने के बाद पैट ‌कमिंस की गेंद पर कैच आउट हो गए।

भारत का स्कोर एक समय 3 विकेट पर 172 रन था लेकिन एक रन के अंदर उसके 3 और विकेट गिर गए। शिखर धवन (59), सुरेश रैना (9) और कप्तान धोनी (0) 7 गेंदों के अंदर आउट हो गए।

कुछ देर क्रीज पर स्टुअर्ट बिन्नी और अंबाती रायडू ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर में ही सातवें विकेट के रुप में बिन्नी भी अपना विकेट गंवा बैठे। बिन्नी 5 रन के स्कोर पर मिशेल जॉनसन का शिकार हुए। बिन्‍नी के आउट होने के बाद रायडू का साथ निभाने क्रीज पर रविंद्र जडेजा पहुंचे।

रायडू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 4 छक्के और 4 चौकों की मदद से अपनी फिफ्टी पूरी की। लेकिन वह भी अपने स्कोर को आगे नहीं बढ़ा पाए और 53 रन के स्कोर पर जोस हेजलवुड का शिकार बन गए।

रायडू के आउट होने के वक्त टीम का स्कोर 254 रन था। स्कोर 4 रन और आगे ही बढ़ पाया था कि जडेजा 20 रन बनाकर कमिंस को अपना विकेट दे बैठे। टीम का आखिरी विकेट 265 रन के स्कोर पर अश्विन (1) के रुप में गिरा। अश्विन को स्टॉर्क ने आउट किया।

वॉर्नर ने दिलाई टीम को शानदार शुरुआत

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। क्रीज पर कंगारू टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और एरोन फिंच पहुंचे।

दोनों ने शुरूआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर प्रहार करने शुरू किए। मैदान के चारो ओर उन्होंने चौके और छक्कों की बारिश की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े।

कंगारू टीम के दोनों ओपनर्स की जोड़ी स्टुअर्ट बिन्नी ने तोड़ी। बिन्नी ने फिंच (20) को आउट कर पहला ब्रेक थ्रू दिलाया। फिंच के आउट होने के बाद शेन वॉटसन क्रीज पर वॉर्नर का साथ निभाने पहुंचे।

13 वें ओवर में ही टीम ने 100 रन पार कर लिए। ले‌किन तभी 16वें ओवर में मोहित शर्मा ने गेंदबाजी संभाली और अपने पहले ही ओवर में कंगारू टीम को दूसरा झटका दिया। उन्होंने शेन वॉटसन (22) को आउट किया।
विज्ञापन

मैक्सवैल ने बल्ले से दिखाया जलवा

शेन वॉटसन ने आउट होने के बाद टीम के हीरो स्टीवन स्मिथ (1) पहुंचे। लेकिन वह ज्यादा देर मैदान पर नहीं टिके। मैच के 17 वें ओवर में उमेश यादव ने स्मिथ को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों को चौंका दिया। एक तरफ विकेट गिरते रहे लेकिन दूसरे छोर पर वॉर्नर के रनों की रफ्तार कम नहीं हुई।

इस बीच वॉर्नर ने अपना शतक पूरा किया। वॉर्नर (104) अक्षर पटेल का शिकार हुए। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर कप्तान जॉर्ज बैली और ग्लैन मैक्सवैल ने पारी को संभाला। दोनों ने काफी देर तक भारतीय गेंदबाजों को छकाया। लेकिन बैली ज्यादा देर नहीं टिके।

बैली (44) को मोहम्मद शमी ने आउट कर पांचवीं सफलता दिलाई। उसके बाद मिशेन मॉर्श पहुंचे। मॉर्श (21) के रुप में ऑस्ट्रेलिया ने अपना छठा विकेट खोया। मॉर्श का विकेट उमेश ने झटका।

वॉर्नर की आतिशी पारी को मैक्सवैल ने आगे पहुंचाया। मैक्सवैल ने बल्ले से जादू दिखाते हुए भारतीय गेंदबाजों को खूब परेशान किया। उन्होंने मैदान के चारो ओर तेजी से रन बटोरे। इस बीच उन्होंने अपना शतक पूरा किया। मैक्सवैल ने सिर्फ 57 गेंदों में 8 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 122 रन बनाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें