फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छा नहीं रहा 'कोहली युग' का पहला दिन

Tue, 06 Jan 2015 12:59 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट में धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सिडनी टेस्ट से विराट कोहली युग की शुरुआत हो गई है। हालांकि कोहली की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही, पहले वह टॉस हार गए और फिर इसके बाद भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन बेहद दयनीय रहा जिस कारण ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


लाइव स्कोर के लिए यहां क्लिक करें

पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 348 रन बना लिए थे। क्रीज पर शेन वॉटसन (61) और कप्तान स्टीवन स्मिथ (82) खेल रहे थे, दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 144 रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारत के खिलाफ स्मिथ का जोरदार प्रदर्शन जारी है और उन्होंने एक और अर्धशतकीय पारी खेल डाली।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से ओपनर डेविड वॉर्नर ने शतक लगाते हुए 101 रन बनाए, हालांकि अपने घरेलू मैदान पर खेल रहे क्रिस रोजर्स (95) महज 5 रन से अपने शतक से चूक गए। भारतीय गेंदबाज मैच के पहले दिन विकेट के लिए तरसते दिखे। हालांकि फिरकी गेंदबाज आर अश्विन और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एक-एक सफलता जरूर मिली।
विज्ञापन


चार मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती 2 मैच हारकर टीम इंडिया ने सीरीज गंवा दी थी। लेकिन भारत मेलबर्न में सीरीज का तीसरा टेस्ट ड्रॉ कराने में कामयाब रहा था।

पहले ही दिन लाचार दिखे भारतीय गेंदबाज

टॉस जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया जो उसके लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ। डेविड वॉर्नर और क्रिस रोजर्स के रूप में मेजबान टीम की सलामी जोड़ी ने टीम को लाजवाब शुरुआत दिलाई। दोनों ने भारतीय गेंदबाजों को पहले सत्र में छकाते हुए 28 ओवर में बिना किसी नुकसान के 123 रन बना ‌लिए।

इसके बाद दूसरे सत्र में भी बल्‍लेबाजों ने जमकर रन बनाए, खासकर वॉर्नर ने जिन्होंने महज 108 गेंदों में अपना शतक ठोक दिया। यह उनके करियर का 12वां टेस्ट शतक है। इस बीच दोनों ने पहले विकेट के लिए 200 रनों की साझेदारी कर डाली। पहली बार सीरीज में खेल रहे तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी कोई कमाल नहीं दिखा पाए। सीरीज में भारतीय गेंदबाजों का यह सबसे लचर प्रदर्शन भी है।

101 रन पर खेल रहे वॉर्नर को आश्विन ने स्लिप में मुरली विजय के हाथों कैच आउट कराया। भारत को पहली सफलता के लिए लंबा इंतजार जरूर करना पड़ा लेकिन उसने दूसरी सफलता के लिए महज 6 गेंदों का इंतजार किया। अगले ओवर में मोहम्मद शमी ने रोजर्स को 95 रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड कर भारत को दूसरी सफलता दिला दी। रोजर्स ने भारत के खिलाफ लगातार पांचवीं पारी में अर्धशतकीय पारी खेली है।

टी-ब्रेक से पहले भारत ने महज 7 गेंदों के अंदर दोनों ओपनरों को पवेलियन दिखाने के बाद कुछ उम्मीद जगी थी लेकिन उसके गेंदबाज दिन का खेल खत्म होने तक और कोई सफलता हासिल नहीं कर सके। शेन वॉटसन और कप्‍तान स्टीवन स्मि‌थ ने तीसरे विकेट के लिए 144 रनों की शतकीय साझेदारी कर टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचा दिया। साथ ह‌ी दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक ठोक लिए। स्मिथ का इस सीरीज में अब तक बेहद शानदार प्रदर्शन रहा है और भारतीय गेंदबाज उन पर अंकुश लगा पाने में असफल रहे हैं। खेल खत्म होने के समय वॉटसन 61 और स्मिथ 82 रनों पर खेल रहे थे।
विज्ञापन

कोहली ने टेस्ट टीम में किए चार बदलाव

भारत की ओर से महेंद्र सिंह धोनी के टेस्‍ट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली टीम के नए कप्तान है। विकेटकीपर धोनी की जगह पर रिदिमान साहा को सिडनी टेस्ट में टीम के नए विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया है।

कोहली के नेतृत्व वाली टीम इं‌डिया में आज के मैच के ‌लिए कुल चार बदलाव किए गए हैं। धोनी के अलावा ओपनर शिखर धवन, चेतेश्चर पुजारा और इशांत शर्मा को अंतिम एकादश में नहीं रखा गया है। उनकी जगह साहा, सुरेश रैना, रोहित शर्मा और भुवनेश्वर कुमार को लिया गया है। भुवनेश्वर पहली बार सीरीज में खेल रहे हैं।

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने हरफनमौला ऑलराउंडर मिचेल जॉनसन के बगैर ही मैदान में उतरी है। जॉनसन कंधे में दर्द के वजह के कारण टीम से बाहर है। इसके अलावा कंगारू बल्लेबाज क्रिस रोजर्स घरेलू मैदान में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं। कुछ दिन पहले रोजर्स ने इंग्लैंड में होने वाली एशेज सीरीज के बाद टेस्ट से संन्यास लेने की घोषणा की थी।

बॉर्डर गावस्‍कर सीरीज में टीम इंडिया सीरीज पहले ही गंवा चुकी है। चार मैचों की सीरीज में भारत शुरू के दो मैच हारी हुई है जबकि तीसरा मैच ड्रा रहा। टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद नवोदित कप्तान विराट कोहली के लिए यह मैच खुद को साबित करने का मैच होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें