फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 119 रनों से रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के क्रिस्टचर्च मैदान में खेले जा रहे वर्ल्ड कप लीग मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 303 रन बनाए।
विज्ञापन


जबकि स्कॉटलैंड की पूरी टीम मात्र 42.2 ओवरों में 184 रनों पर ढ़ेर हो गई। इस तरह इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड पर 119 रनों की बड़ी जीत हासिल कर ली।

स्कॉटलैंड की शुरूआत बेहद खराब रही। टीम के तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों पर इंग्लिश गेंदबाज शुरू से अंत तक हावी ही रहे। सबसे पहले तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कॉलुम मेकलॉयड (4) को आउट कर टीम को पहला ब्रेक थ्रू दिलाया। स्कॉटलैँड ने अपना दूसरा विकेट 11वें ओवर में फ्रेडी कोलमन (7) के रुप में गवांया।

तीसरा विकेट स्टीवन फिन ने लिया। उन्होंने मैट मेचन (5) को आउट किया। उसके बाद जोए रूट को चौथी सफलता मिली। उन्होंने मोमेसन (26) को आउट किया। उसके बाद मोइन अली की फिरकी में स्कॉटलैंड के बल्लेबाज बेबस नजर आए। अली ने पहले केल कोटजर (71) और फिर अगले ही ओवर में रिची बेरिंगटन (8) को आउट किया। इंग्लैंड को सातवीं और आठवीं सफलता फिन ने दिलाई। फिन ने पहले जोस डवे (9) और फिर मैथ्यू क्रॉस (23) का विकेट झटका।
विज्ञापन


स्कॉटलैंड के आठ विकेट गिरने के बाद एंडसरन ने एक बार फिर गेंदबाजी का मोर्चा संभाला और मैच के 42वें ओवर में स्कॉटलैंड के आखिरी दो विकेट भी लेकर अपनी टीम को जीत का तोहफा दे दिया।

इससे पहले स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया था।
विज्ञापन

मोइन अली ने दी टीम को धमाकेदार शुरूआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरूआत काफी अच्छी रही। टीम के दोनो सलामी बल्लेबाजों इयान बेल और मोइन अली ने टीम को धमाकेदार शुरूआत दी। बेल और मोइन अली ने मैदान के चारो ओर रन बटोरे। अली एक छोर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते रहे तो दूसरी ओर बेल ने संभलकर खेला। इस बीच दोनों ने अपने-अपने पचास रन पूरे किए।

बेल की फिफ्टी के तुरंत बाद ही अली ने अपना शतक भी ठोक डाला। अली ने 9 चौको और 4 छक्को की मदद से तूफानी शतक जड़ा। लेकिन कुछ देर बाद ही बेल (54) आउट हो गए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 174 रनों की साझेदारी की।

बेल के आउट होते ही पहले इंग्लैंड ने अपने लगातार तीन विकेट ‌खो ‌दिए। पहले गैरी बेलेंस (10), मोइन अली (128) और फिर जोए रूट (1) ने अपना विकेट खोया।

रूट के आउट होने के बाद क्रीज पर इंग्लिश कप्तान इयोन मोर्गल और जेम्स टेलर ने मोर्चा संभाला। दोनों ने धीमी गति से टीम का स्कोर आगे पहुंचाया। लेकिन जब टीम का स्कोर 252 रन पर पहुंचा तो टेलर (17) अपना विकेट गवां बैठे।

49वें ओवर में जोस बटलर (24) भी चलते बने। बटलर के रुप में इंग्लैंड ने अपना छठा विकेट गंवाया। अंतिम ओवर की शुरूआती दो गेंदों में इंग्लैंड ने अपने दो विकेट गवां दिए। पहले कप्‍तान इयोन मोर्गन (46) और उसकी अगली ही गेंद पर क्रिस वोक्स (1) भी आउट हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें