फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को 7 विकेट से रौंदा

Sat, 14 Mar 2015 02:22 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
होबार्ट में खेले गए वर्ल्ड कप 40वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर स्कॉटलैंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। खराब शुरूआत के साथ स्कॉटलैंड की पूरी पारी 25.4 ओवरों में 130 रन ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 15.2 ओवरों में 3 विकेट खोकर 133 रन बना लिए।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल गेंदबाज मिशेल स्टार्क रहे उन्होंने 4 विकेट झटके। उनके बाद पेट कमिंस ने 3 विकेट लिए जबकि शेन वॉटसन, मिशेल जॉनसन और ग्लैन मैक्सवैल को एक-एक सफलता मिली।

स्कॉटलैंड के 130 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तेज शुरूआत की लेकिन टीम के सलामी बल्लेबाज एरोन फिंच वर्ल्ड कप में इस मैच में भी नहीं चले और मात्र 20 रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन


पहला विकेट गंवाने के बाद शेन वॉटसन ने टीम के सलामी बल्लेबाज और कप्तान माइकल क्लार्क के साथ पारी को आगे संभाला। दोनों ने बड़ी हिट लगाई। 88 के स्कोर पर वॉटसन 24 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद क्लार्क भी अगले ओवर में अपना विकेट गंवाने से चूक गए। क्लार्क 47 के स्कोर पर आउट हुए।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान क्लार्क का विकेट गिरने के तुरंत बाद अंपायर ने बारिश के चलते मैच रोक लिया। काफी देर तक मैच बाधित रहा। हांलाकि कम टारगेट के चलते अंपायर ने मैच दोबारा शुरू करने का संकेत दिया। जल्दी मैच खत्म करने की चाह में जेम्स फॉकनर के साथ डेविड वार्नर क्रीज पर पहुंचे और आते ही आतिशी पारी खेलनी शुरू कर दी। बारिश के कारण मैच रुकने से पहले टीम का स्कोर 13.2 ओवरों में 92 रन था। जिसे वॉर्नर और फॉकनर की जोड़ी ने 16वें ओवर में ही हासिल कर लिया।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड टीम पर ऑस्ट्रेलियाई सीमरों ने शुरू में ही दबाव बनाना शुरू कर दिया। मिशेल स्टार्क ने मैच का पहला ओवर मेडन डाला। उसके बाद तीसरे ओवर में गेंदबाजी की कमान संभालते ही उन्होंने स्कॉटलैंड को पहला झटका दिया। स्कॉटलैंड ने अपना पहला विकेट 8 रन पर गंवाया।

पहला विकेट गंवाने के बाद स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों ने जमकर खेलने की कोशिश की लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की घातक सीमर के आगे स्कॉटलैंड के बल्लेबाज बैकफुट में आ गए। मैच के 7वें ओवर में स्टॉर्क ने स्कॉटलैंड का दूसरा विकेट लेकर अपनी टीम को दूसरी सफलता दिलाई।

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज शेन वॉटसन ने स्कॉटलैंड को तीसरा झटका दिया। मिशेल जॉनसन ने ऑस्ट्रेलिया को चौथी सफलता दिलाई। अगले ही ओवर में ग्लेन मैक्सवैल ने गेंदबाजी संभाली और पहली ही गेंद पर स्कॉटलैंड को पांचवा झटका दिया। ऑस्ट्रेलियाई सीमर पेट कमिंस ने 17वें ओवर स्कॉटलैंड का छठा विकेट लिया। इसी ओवर में कमिंस ने स्कॉटलैंड का एक और विकेट लेकर अपनी टीम को सातवीं सफलता दिलाई।

स्कोर 16 रन और आगे बढ़ा ही था कि कमिंस ने मैच के 21वें ओवर की पहली गेंद पर स्कॉटलैंड को एक और झटका देकर अपनी टीम को आठवीं सफलता दिलाई। 25 ओवरों के बाद बारिश के चलते मैच कुछ देर बाधित रहा। लेकिन दोबारा मैच शुरू होते ही स्टॉर्क ने गेंदबाजी संभाली और एक ही ओवर में दो झटके देकर स्कॉटलैंड को ऑलआउट कर दिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें