धोनी पहले भी जम्मू-कश्मीर जा चुके हैं। साल 2017 में धोनी जम्मू-कश्मीर के बारामूला गए थे, जहां उन्होंने आर्मी की ओर से आयोजित क्रिकेट मैच में बतौर गेस्ट हिस्सा लिया था। धोनी इस मैच को आर्मी की यूनिफॉर्म पहनकर ही देखने पहुंचे थे। एमएस धोनी को 2011 में इंडियन टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल का रैंक दिया गया था।
धोनी का सेना प्रेम किसी से छिपा नहीं है। विश्व कप के दौरान भी ग्ल्वज पर 'बलिदान बैज' लगाकर खेलने के चलते वे विवादों में फंसे थे। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने से वेस्टइंडीज के दौरे पर रहेगी। इस दौरान धोनी की जगह युवा ऋषभ पंत विकेटकीपिंग का जिम्मा संभालेंगे।