क्रिस लीन
केकेआर ने हाल ही में संपन्न हुई रीलिज प्रक्रिया में कई खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसमें सबसे बड़ा नाम है ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज क्रिस लीन का। इधर केकेआर ने उन्हें टीम से बाहर किया, उधर अबुधाबी में युवराज सिंह के साथ टी-10 लीग खेल रहे क्रिस लीन 30 गेंदों में 91 रन की तूफानी पारी खेलकर तहलका मचा दिया। इसके बाद युवराज सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कोलकाता नाइट राइडर्स पर तंज कसते हुए कहा था क्रिस लिन को रिटेन ना कर केकेआर ने बड़ी गलती कर दी है। युवराज ने यहां तक कहा था कि मैं शाहरुख खान से इसका जिक्र करूंगा।