फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी 20 विश्व कप में दिख सकता है मलिंगा का जलवा, चयन समिति ने दिया संकेत

Mon, 10 May 2021 04:42 PM IST
प्रियंका तिवारी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

श्रीलंका क्रिकेट के मुख्य चयनकर्ता ने ये बात साफ कर दी है कि वे मलिंगा को टी 20 विश्व कप की टीम में शामिल करने की योजना बना चुके हैं।  
 
विज्ञापन
श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के तेज गेंदबाज 37 वर्षीय लसिथ मलिंगा अपनी ढलती उम्र के कारण पहले ही टेस्ट और वनडे क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में इस बार जिस तरह से श्रीलंका की वनडे टीम में बदलाव हुआ है, उसके बाद यह चर्चा जोर पकड़ती जा रही है मलिंगा इसी साल होने वाले टी 20 विश्व कप में खेलेंगे या नहीं? फिलहाल, श्रीलंका क्रिकेट के मुख्य चयनकर्ता ने तो ये बात साफ कर दी है कि वे मलिंगा को टी 20 विश्व कप की टीम में शामिल करने की योजना बना चुके हैं।  

विज्ञापन


वरिष्ठ खिलाड़ियों को वनडे टीम में नहीं मिली जगह
बता दें कि हाल ही में श्रीलंका की वनडे टीम में बड़े बदलाव किए गए हैं। कुसल परेरा को श्रीलंका की वनडे टीम का नया कप्तान और कुशल मेंडिस को उपकप्तान बनाया गया है जबकि दिमुथ करुणारत्ने, एजिलो मैथ्यूज, दिनेश चांदीमल जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों को इस बार मौका नहीं दिया गया। अब मलिंगा को भी वरिष्ठ खिलाड़ियों की श्रेणी में गिना जाता है। वैसे ये बात तो साफ है वे अब भी चयनकर्ताओं की पसंद बने हुए हैं, मगर अभी इस बात से पर्दा नहीं उठा है कि मलिंगा टी 20 विश्व कप में खेलने के लिए हामी भरेंगे या नहीं?

चयनकर्ता जल्द ही मलिंगा से करेंगे मुलाकात
श्रीलंका के मुख्य चयनकर्ता प्रमोदया विक्रमसिंघे ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, 'हम जल्द ही लसिथ मलिंगा से मिलकर बात करने वाले हैं। हम उनके सामने अपना प्लान रखेंगे। वे हमारी टी 20 विश्व कप की योजना का हिस्सा हैं। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि मलिंगा श्रीलंका के महानतम तेज गेंदबाजों में से एक हैं और उनकी मौजूदा फॉर्म भी अच्छी है। इस साल और अगले साल बैक टू बैक दो वर्ल्ड कप आ रहे हैं।'  
विज्ञापन


मलिंगा का बयान
वहीं, हाल ही में एक स्थानीय अखबार से बातचीत के दौरान लसिथ मलिंगा ने एक कहा था, 'मैं टेस्ट और वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुका हूं। मैं यह जानने का इच्छुक हूं कि चयन समिति मेरे जैसे वरिष्ठ खिलाड़ी की सेवा टी 20 क्रिकेट में आगे कैसे लेना चाहती है। अपने करियर के दौरान मैंने कई बार यह साबित किया है कि मैं कमबैक कर अपने देश के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें