फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन, पॉन्टिंग से ज्यादा बूम बूम हैं लाराः अफरीदी

Sat, 10 Aug 2013 01:51 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रायन लारा और सचिन तेंदुलकर से जुड़ी बहस को ताजा हवा देते हुए पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने कहा है कि वह लारा को अपने दौर का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मानते हैं।
विज्ञापन


अफरीदी ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मैंने 16 साल लंबे अपने करियर में जितने बल्लेबाज देखे, लारा उनमें सर्वश्रेष्ठ हैं। मुझे लगता है कि लारा, तेंदुलकर और रिकी पॉन्टिंग से बेहतर थे।'

उन्होंने कहा, 'खेल के हर फॉर्मेट में लारा ऐसे बल्लेबाज थे, जिन्हें गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल था। वह बढ़िया खेलते थे और मनमाफिक बाउंड्री भी लगाते थे। खास तौर से फिरकी गेंदबाजों के खिलाफ वह मनचाहे वक्त पर गेंद सीमा पार भेजते थे।'
विज्ञापन


अपनी आतिशी बल्लेबाजी और दनदनाती गेंदों के लिए मशहूर अफरीदी ने कहा, 'मुझे कई बार ऐसा भी महसूस हुआ कि स्पिन खेलते वक्त वह इतने आराम में दिखते थे कि शायद आंखों पर पट्टी बांधकर भी खेल सकते थे। तेंदुलकर और पॉन्टिंग भी महान बल्लेबाज हैं, लेकिन लारा उनसे ज्यादा अच्छे हैं।'

अपने दौर के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के बारे में पूछने पर अफरीदी ने ऑस्ट्रेलियाई ग्लेन मैक्ग्रा और अपने मुल्क के मोहम्मद आसिफ को सबसे बढ़िया बताया, जो इनस्विंग और आउटस्विंग, दोनों में महारत रखते हैं।

अफरीदी ने अपने कमबैक और करियर में नई जान पड़ने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा, 'अब मैं जब भी आउट होता हूं, तो खुद से बात करता हूं और निराश होता हूं कि मैं मैच को खत्म करने से पहले आउट क्यों हो गया। अपना आकलन करने से जुड़ी थेरेपी काम कर रही है।'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें