फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के इस खिलाड़ी के बड़े फैन हैं दिग्गज ऑलराउंडर लांस क्लूजनर, जमकर की तारीफ

Thu, 11 Jan 2018 08:34 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लांस क्लूजनर
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर लांस क्लूजनर ने ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की जमकर तारीफ की है। दरअसल, हार्दिक लांस क्लूजर की तरह ही एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं और उनका यही तूफानी अंदाज क्लूजर को काफी पसंद है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि केप टाउन में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में जहां टीम इंडिया बुरी तरह धाराशायी हो चुकी थी, तब पांड्या ने महज 95 गेंदों का सामना कर 93 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। इस पारी में पंड्या ने 14 बाउंड्री लगाई थीं, जिसमें एक छक्का भी शामिल था।

पढ़ेंः-  11 साल बाद टीम इंडिया करेगी आयरलैंड का दौरा, खेलेगी दो टी-20 मैचों की सीरीज
विज्ञापन


माई खेल डॉट कॉम से बातचीत में क्लूजनर ने बताया कि युवा खिलाड़ी हार्दिक पंड्या में एक वर्ल्ड क्लास ऑलराउंडर बनने के सभी गुण मौजूद हैं। उन्होंने कहा, 'अगर पंड्या अपनी गेंदबाजी पर थोड़ी और मेहनत करें तो दुनिया का कोई भी खिलाड़ी उनके सामने टिक नहीं पाएगा।' क्लूजनर ने कहा कि पंड्या बेहतर उछाल के साथ अच्छी लाइन पर गेंदबाजी करते हैं। अगर वह अपनी गेंदबाजी की पेस को थोड़ा और बढ़ा दें तो बड़े से बड़ा बल्लेबाज उनके आगे घुटने टेक देगा।

Trending Videos
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या
क्लूजनर ने आगे कहा कि टीम मैनेजमेंट को उनके खेल के साथ ज्यादा छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। पंड्या अपनी नैचुरल गेम पर ध्यान दें तो ज्यादा बेहतर होगा। इसके अलावा टीम इंडिया और आईपीएल में खेलते हुए पंड्या कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से घिरे रहते हैं। पंड्या इन खिलाड़ियों से बल्लेबाजी और गेंदबाजी के ऐसे टिप्स सीख सकते हैं, जो मैदान पर उन्हें काफी मदद करेंगे।

टीम इंडिया की पहली हार पर लांस क्लूजनर ने कहा कि पहली पारी में कोई भी बल्लेबाज द. अफ्रीका के गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाया था। लेकिन पंड्या ने 93 रनों की लाजवाब पारी खेलकर मेजबान टीम पर दबाव बनाए रखा।

इससे साफ जाहिर होता है कि पंड्या तेज पिच पर किसी फास्ट बॉलर से नहीं घबराते। तेज पिचों पर बल्लेबाजी करने के अगर कुछ टिप्स वे अपने साथियों के साथ साझा करें तो दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला देखने लायक होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें