फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के खिलाफ श्रीलंका की टीम घोषित, उपकप्तान हुए बाहर

Fri, 24 Oct 2014 11:26 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीलंका ने भारत के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी। फिटनेस से जूझ रहे दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा टीम में शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश चंडीमाल, स्पिनर रंगाना हेराथ को आराम दिया गया है। हेराथ की जगह फिरकी गेंदबाज सूरज रणदीव को टीम में वापस बुलाया गया है। रणदीव के अलावा लेग स्पिनर सीकुगे प्रसन्ना और चतुरांगा डी सिल्वा टीम में शामिल अन्य स्पिनर हैं।

मीडियम पेसर लाहिरू गमागे को पहली बार टीम में शामिल किया गया है। गमागे अनुभवी नुआन कुलसेकरा और धम्मिका प्रसाद के साथ गेंदबाजी विभाग में टीम को मजबूती देंगे। तेज गेंदबाज लसित मलिंगा चोट के कारण सीरीज से दूर रहेंगे।
विज्ञापन


श्रीलंका यह दौरा वेस्टइंडीज के अचानक भारत दौरा रद्द किए जाने के कारण बीसीसीआई के अनुरोध पर यह सीरीज खेल रही है।
विज्ञापन

संगकारा छोड़ सकते हैं भारत का दौरा

हालांकि पूर्व टी-20 कप्तान दिनेश चंडीमाल और लाहिरू थिरिमाने को बाहर कर दिया गया है। थिरिमाने को बाहर किया जाना सबसे बड़ी खबर है क्योंकि इससे पहले अगस्‍त में पाकिस्तान के खिलाफ हुए वनडे सीरीज में वह टीम के उपकप्तान भी थे। हालांकि वह उस सीरीज में एक भी मैच नहीं खेल सके थे। वह अभी आउट ऑफ फॉर्म है और उन्होंने जुलाई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी बार अर्धशतक लगाया था।

ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि अनुभवी क्रिकेटर कुमार संगकारा अंतिम समय में हट भी सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो उनकी जगह निरोशान डिकवेला को वनडे अंतरराष्ट्रीय करियर आगाज करने का मौका मिल सकता है।

श्रीलंका की घोषित टीम: एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), कुसल परेरा, तिलकरत्ने दिलशान, उपल थरंगा, कुमार संगकारा, महेला जयवर्धने, अशन प्रियंजन, निरोशान डिक्वेला, थिषारा परेरा, नुआन कुलसेकरा, धमीका प्रसाद, लाहिरू गमागे, चतुरांगा डीसिल्वा, सीकुगे प्रसन्ना और सूरज रणदीव।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें