फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काइल मेयर्स का डेब्यू मैच में दोहरा शतक, बनाए कई रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज की ऐतिहासिक जीत

Sun, 07 Feb 2021 04:15 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटगांव
विज्ञापन
1 of 4
काइल मेयर्स - फोटो : social media
बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पांचवें दिन वेस्टइंडीज से मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज काइल मेयर्स ने डेब्यू मैच में दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। उन्होंने दूसरी पारी में 310 गेंदों में 20 चौके और सात छक्के की मदद से नाबाद 210 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनकी इस उम्दा पारी की बदौलत वेस्टइंडीज की ऐतिहासिक जीत हुई। मेहमान टीम ने बांगलादेश को तीन विकेट से हराया और दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। पहले टेस्ट में काइल मेयर्स ने दोहरे शतक के साथ-साथ कई सारे रिकॉर्ड भी बनाए। 
विज्ञापन

2 of 4
काइल मेयर्स - फोटो : social media
काइल मेयर्स का रिकॉर्ड्सः
  • टेस्ट डेब्यू में टीम की दूसरी पारी में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी
  • एशिया में चौथी पारी में दोहरा शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी
  • टेस्ट में दोहरे शतक के साथ सफल रन चेज करने वाले दूसरे खिलाड़ी
  • टेस्ट डेब्यू में दोहरा शतक जड़ने वाले छठे खिलाड़ी
  • चौथी पारी में दोहरा शतक जड़ने वाले छठे खिलाड़ी
 
विज्ञापन

3 of 4
बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : social media
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने पहली पारी में 430 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम अपनी पहली पारी में 259 रन ही बना सकी। वहीं, बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी आठ विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और मेहमान टीम को जीत के लिए 395 रन का लक्ष्य मिला, जिसे विंडीज ने पांचवें दिन सात विकेट खोकर हासिल कर लिया।
विज्ञापन

4 of 4
काइल मेयर्स - फोटो : social media
395 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज के 59 रन के स्कोर पर 3 विकेट विकेट गिर चुके थे। इसके बाद बोनर और मेयर्स की जोड़ी ने ना सिर्फ पारी को संभाला बल्कि जीत दिलाई। दोनों ने के बीच चौथे विकेट के लिए 216 रन की साझेदारी हुई। बोनर ने 245 गेंदों में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 86 रन बनाए। बता दें कि यह टेस्ट इतिहास में पांचवां मौका है, जब किसी टीम ने 395 या इससे बड़ा लक्ष्य हासिल किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें