फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: सनराइजर्स हैदराबाद की उम्मीदों पर फिरा पानी, श्रीलंका के इस खिलाड़ी ने खेल से किया मना

Fri, 30 Mar 2018 09:53 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कुसल परेरा - फोटो : File
विज्ञापन
बॉल टेंपरिंग विवाद में दोषी पाए जाने के बाद डेविड वॉर्नर को बीसीसीआई ने आईपीएल 11 में खेलने पर बैन लगा दिया। उनके बाहर होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने श्रीलंका के विकेटकीपर कुसल परेरा में अपना ओपनर दिखाई दिया लेकिन जब उनसे संपर्क साधा गया तो उन्होंने खेलने से ही मना कर दिया। 
विज्ञापन


परेरा ने कहा कि वह अप्रैल-मई में घरेलू क्रिकेट खेलेंगे, जिसके चलते उनका आईपीएल में खेलना मुमकिन नहीं हो सकता। बता दें कि हाल ही खत्म हुई निदाहास ट्राई टी20 सीरीज के 4 मैचों में परेरा ने तीन फिफ्टी जड़ी थी। उनकी ताबतोड़ बैटिंग देखकर ही हैदराबाद ने उन्हें अपनी टीम में शामिल करने का फैसला किया था लेकिन उसकी इस रणनीति को करार झटका लगा है। 

गौरतलब है कि श्रीलंका का यह खब्बू बल्लेबाज पहले भी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल चुका है। परेरा ने अब तक 86 टी20 मैचों में 131.54 की स्ट्राइक रेट से 1883 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम 16 फिफ्टियां भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


इस प्रकार है मौजूदा सनराइजर्स हैदराबाद की टीम- 
केन विलियमसन (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उप-कप्तान), शिखर धवन, ऋद्धिमान साहा, मोहम्मद नबी, मनीष पांडे, श्रीवत्स गोस्वामी, यूसुफ पठान, सिद्धार्थ कौल, सचिन बेबी, बिपुल शर्मा, संदीप शर्मा, कार्लोस ब्रैथवेट, मेंहदी हसन, बिली स्टैनलेक, शाकिब अल हसन, रिकी भुई, बेसिल थंपी, तन्मय अग्रवाल, राशिद खान, टी नटराजन, सैय्यद खलील अहमद, दीपक हुडा और सिद्धार्थ कौल। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें