फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAvAUS: मार्करम ने दिलाई अफ्रीका को मजबूत शुरुआत, विराट ने बांधे तारीफों के पुल 

Fri, 30 Mar 2018 09:50 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एडेन मार्करम
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से जोहांसबर्ग में शुरू हुए चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन प्रोटियाज टीम ने जबर्दस्त शुरुआत की है। दक्षिण अफ्रीका ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 313 रन बना लिए हैं। फिलहाल, क्विंटन डी कॉक (7) और तेंबा बावुमा (25) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रोटियाज की टीम ने मजबूत शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 216 गेंदों में 17 चौके और 1 छक्के की मदद से 152 रन बनाए। सिर्फ 10 टेस्ट खेलने वाले मार्करम का यह चौथा टेस्ट शतक है। उन्होंने 10 टेस्ट मैचों की 17 पारियों में 4 शतक और 3 अर्धशतक बनाए हैं। मार्करम की इस पारी को देखकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट करके उनको बधाई दी है। 




दक्षिण अफ्रीका के लिए पारी की शुरुआत मार्करम और डीन एल्गर (19) ने की और पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 52 रनों की साझेदारी हुई। इसके अलावा एबी डीविलियर्स (69) और हाशिम अमला 27 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पैट कुमिंस ने 3, चैड सेयर्स ने 2 और नाथन लायन ने 1 विकेट झटके। बता दें कि 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका 2-1 से आगे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें