फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तार हुए श्रीलंकाई क्रिकेटर कुसल मेंडिस, कार से मारी बुजुर्ग को टक्कर, मौत पर ही मौत

Sun, 05 Jul 2020 01:16 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कुसल मेंडिस
विज्ञापन

श्रीलंकाई क्रिकेटर कुसल मेंडिस रविवार को गिरफ्तार कर लिए गए, उनपर एक व्यक्ति को गाड़ी से कुचलने का आरोप है। कोलंबो के उपनगर में आज तड़के हुए इस हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


मेंडिस श्रीलंका के लिए 44 टेस्ट 2995 और 76 एकदिवसीय मुकाबलों में 2167 रन बना चुके हैं। 25 वर्षीय इस खिलाड़ी के नाम 26 टी-20 में 484 रन भी हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज कोरोना के बाद शुरू हुए उस ट्रेनिंग कैंप का भी हिस्सा थे, जो कोविड-19 लॉकडाउन के बाद मैदान पर उतरी है।

हिट एंड रन मामले का यह मामला राजधानी कोलंबो से करीब 30 किमी दूर पानादुरा शहर में हुआ, जहां साइकिल से जा रहे 64 साल के व्यक्ति को मेंडिस ने अपनी कार से टक्कर मार दी। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें