श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज रहे कुमार संगकारा इस बार चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी राष्ट्रीय टीम का समर्थन नहीं कर रहे हैं। संगकारा को अपनी टीम से ज्यादा क्षमता विरोधी टीमों में नजर आ रही है। उन्हें लगता है कि चार-पांच टीमों के बीच इस बार मुकाबला है।
चैंपियंस ट्रॉफी: श्रीलंका को छोड़ इस टीम का समर्थन कर रहे हैं कुमार संगकारा
टीम इंडिया जर्सी
- फोटो : ESPN
लेकिन संगकारा का मानना है कि गत चैंपियन भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अपने खिताब की रक्षा करने में सक्षम है। टीम इंडिया काफी संतुलित है और तेज गेंदबाजी में उसके पास जबर्दस्त आक्रमण है।आईसीसी की वेबसाइट में लिखे अपने कॉलम में संगकारा ने कहा कि इस बार टूर्नामेंट में चार एशियाई टीमें हैं और भारतीय टीम उनमें सबसे मजबूत है।
चैंपियंस ट्रॉफी: श्रीलंका को छोड़ इस टीम का समर्थन कर रहे हैं कुमार संगकारा
टीम इंडिया
- फोटो : SELF
पिछली बार भारतीय टीम ने खिताब जीता था और इस बार भी टीम खिताब जीतने की क्षमता रखती है। उसके पास बेहतरीन तेज गेंदबाजों के अलावा स्पिनरों में रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा हैं जो असाधारण हैं। इसके अलावा मुझे यकीन है कि आईपीएल में बल्ले से ज्यादा बेहतर नहीं कर पाए विराट कोहली इस टूर्नामेंट में जोरदार वापसी करेंगे। श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज को लगता है कि शायद चयन को लेकर भारतीय टीम बहुत प्रयोग नहीं करेगी।
चैंपियंस ट्रॉफी: श्रीलंका को छोड़ इस टीम का समर्थन कर रहे हैं कुमार संगकारा
भारतीय क्रिकेट टीम
बाएं हाथ के बल्लेबाज रहे 39 वर्ष के संगकारा मानते हैं कि एक जून से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम सेमीफाइनल में आसानी से प्रवेश कर लेगी। उनका अनुमान है अंतिम चार टीमों में इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें हैं। संगकारा 2002 में चैंपियंस ट्रॉफी और 2014 में वर्ल्ड टी-20 जीतने वाली श्रीलंका टीम के सदस्य रहे हैं। दो साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले संगकारा ने सभी फॉर्मेटों में 28 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी: श्रीलंका को छोड़ इस टीम का समर्थन कर रहे हैं कुमार संगकारा
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
इंग्लैंड की टीम अब बेहद मजबूत
संगकारा ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी में मुकाबले बेहद कड़े होंगे क्योंकि चार-पांच टीमें फाइनल में पहुंचने का दमखम रखती हैं। एक समय था जब एक या दो टीमें मजबूत हुआ करती थी लेकिन पिछले कुछ वर्षों से कई टीमों ने काफी विकास किया है और चार-पांच टीमें लगभग एक जैसी हैं। खासतौर पर इंग्लैंड की टीम के प्रदर्शन में बेहद सुधार आया है। पहले इंग्लैंड की टीम रणनीति और रवैये के लिहाज से कई टीमों से पीछे थी लेकिन अब बेहतरीन टीमों में शामिल है। टीम काफी आक्रामक ब्रांड की क्रिकेट खेल रही है और उसके पास कई विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं।