फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए बने मोटेरा स्टेडियम को देखते ही रह गए खिलाड़ी, कुलदीप बोले- यहां खेलना अद्भुत अनुभव होगा

Sat, 20 Feb 2021 01:12 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
रोहित शर्मा और कुलदीप यादव - फोटो : ट्विटर @imkuldeep18
1982 में साबरमती नदी के तट पर अंतराराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन को जमीन दी गई, जिस पर मोटेरा स्टेडियम का निर्माण हुआ था। 2016 में इस स्टेडियम का पुर्ननिर्माण किया गया और अब यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, जिसे सरदार पटेल स्टेडियम के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन

2 of 6
मोटेरा स्टेडियम - फोटो : ट्विटर @RishabhPant17
भारत-इंग्लैंड के बीच जारी चार टेस्ट मैच की सीरीज के अंतिम दो मैच यहीं खेले जाएंगे। 24 तारीख से शुरू होने वाले डे-नाइट टेस्ट के लिए दोनों ही टीम यहां पहुंच चुकी है। स्टेडियम में 11 सेंटर पिचें हैं और इसके साथ जिम सहित चार ड्रेसिंग रूम भी हैं। एक लाख 10 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता वाले स्टेडियम से दोनों ही टीम के खिलाड़ी प्रभावित हैं।
विज्ञापन

3 of 6
मोटेरा स्टेडियम - फोटो : ट्विटर @bhyunsource
भारतीय टीम के लेग स्पिनर कुलदीप यादव स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले इंटरनेशनल मैच को लेकर काफी उत्साहित है। कुलदीप ने शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल से तस्वीरें भी पोस्ट कीं। 'चाइनामैन' ने लिखा, 'बेहतरीन स्टेडियम, इसके पुनर्निमाण में शामिल हर व्यक्ति ने बेहतरीन काम किया है। यहां खेलना अद्भत एहसास होगा।
 

4 of 6
हार्दिक पांड्या - फोटो : social media
इससे पहले शुक्रवार को टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने स्टेडियम से सेल्फी ली। इस सेल्फी को उन्होंने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'विश्वास नहीं हो रहा है कि दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में हूं।' अपने इस ट्वीट में हार्दिक ने बीसीसीआई सचिव जय शाह को भी टैग किया है। 
विज्ञापन

5 of 6
मोटेरा स्टेडियम - फोटो : ट्विटर @englandcricket
स्टेडियम की खासियतें
  • स्टेडियम में 76 वातानुकूलित कॉरपोरेट बॉक्स हैं।
  • मोटेरा स्टेडियम 63 एकड़ में फैला हुआ है।
  • स्टेडियम में कुल 11 पिच तैयार की गई हैं।
  • स्टेडियम में लाल और काली मिट्टी से बनी अलग-अलग पिच
  • खिलाड़ियों के लिए खास ड्रेसिंग रूम तैयार किए गए हैं, जिसमें जिम भी है।
  • एकसाथ चार ड्रेसिंग रूम वाला ये दुनिया का पहला स्टेडियम है।
  • इनडोर और आउटडोर प्रैक्टिस का भी इंतजाम है।
  • स्टेडियम में एलईडी फ्लडलाइट लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : बीसीसीआई
फिलहाल 1-1 से बराबरी पर सीरीज

भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला डे-नाइट टेस्ट के रूप में पिंक बॉल से अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में 24 फरवरी से खेला जाएगा। फिलहाल चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर है। शुरुआती दो टेस्ट चेन्नई में खेले गए थे। पहला मैच इंग्लैंड ने 227 रन तो दूसरा टेस्ट मेजबान भारत ने 317 रन के रिकॉर्ड अंतर से जीता था। यह टीम इंडिया की रनों के लिहाज से इंग्लैंड पर सबसे बड़ी जीत थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें