फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stampede: बंगलूरू भगदड़ को लेकर KSCA ने बुलाई बैठक, सचिव और कोषाध्यक्ष ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए छोड़ा पद

Sat, 07 Jun 2025 07:57 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

केएससीए के अध्यक्ष भट ने बताया कि केएससीए के सचिव ए, शंकर और कोषाध्यक्ष ईएस जयराम ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रघुराम भट - फोटो : ANI (videograb)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू भगदड़ मामले को लेकर शनिवार को कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के अध्यक्ष रघुराम भट ने आपातकालीन बैठक बुलाई थी। इस दौरान बंगलूरू में हुई अप्रिय घटना पर चर्चा हुई, जिसके बाद सचिव और कोषाध्यक्ष ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे दिया। इसकी जानकारी केएससीए के अध्यक्ष ने दी।
विज्ञापन

सचिव और कोषाध्यक्ष ने दिया पद से इस्तीफा
भट ने बताया कि केएससीए के सचिव ए, शंकर और कोषाध्यक्ष ईएस जयराम ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। दोनों ने आरसीबी के आईपीएल ट्रॉफी समारोह के दौरान मची भगदड़ की नैतिक जिम्मेदारी ली है। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी।

क्या है मामला?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से आईपीएल का खिताब जीतने के बाद बंगलूरू में जश्न मनाया जा रहा था। इस दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हुई थी। हादसे में 50 से अधिक लोग घायल हो गए थे। भगदड़ के बावजूद स्टेडियम के अंदर कार्यक्रम जारी रखने को लेकर आयोजकों को तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा है। स्टेडियम के बाहर लाखों लोग आरसीबी के सोशल मीडिया आमंत्रण के बाद एकत्र हुए थे। इस आमंत्रण को हालांकि बाद में हटा दिया गया था। अत्यधिक भीड़ के कारण रोड शो को रद्द कर दिया गया, लेकिन  स्टेडियम के अंदर समारोह जारी रहा। विधान सौधा में सम्मान समारोह बिना किसी बड़ी गड़बड़ी के संपन्न हो गया, लेकिन चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर अराजकता फैल गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें