फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को 'भाई' कह गई यह एक्ट्रेस, इंटरनेट पर मचा बवाल

Sun, 05 May 2019 02:58 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
क्रिस्टल डीसूजा के साथ हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेट के मैदान में लंबे-लंबे चौके-छ्क्के लगाने वाले हार्दिक पांड्या इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। विश्व कप 2019 से पहले मौजूदा IPL में शानदार प्रदर्शन कर रहा यह खिलाड़ी अब मैदान के बाहर भी चर्चाओं में छा चुका है। इस बार फिर वजह बनी है बॉलीवुड एक्ट्रेस।
विज्ञापन

2 of 5
क्रिस्टल डीसूजा - फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक पांड्या का नाम अक्सर बॉलीवुड एक्ट्रेसेज और मॉडल्स से जुड़ता रहता है। कभी डेटिंग की खबरें आती हैं तो कभी बात अफेयर से भी आगे बढ़ जाती हैं। मगर इस बार मामला थोड़ा सा जुदा है।  दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने पांड्या के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की, लेकिन कैप्शन में क्रिस्टल ने हार्दिक को अपना भाई बता दिया। बस फिर बवाल तो होना ही था।
विज्ञापन

3 of 5
हार्दिक पांड्या और क्रिस्टल डीसूजा - फोटो : सोशल मीडिया
देखते ही देखते भारतीय क्रिकेट स्टार के साथ क्रिस्टल की यह फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई। सभी की नजर क्रिस्टल के फोटो कैप्शन में गई, जहां उन्होंने हार्दिक को Brother from Another Mother बताते हुए लिखा था कि, मेरे भाई जैसा कोई हार्डिच नहीं है।
 

4 of 5
हार्दिक पांड्या एली एवराम
हार्दिक को भाई बताते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने क्रिस्टल की क्लास लगा दी। कुछ लोग हार्दिक के पक्ष में उतर आए तो एक तबका ऐसा भी था जो क्रिस्टल को यह समझाने में लगा था कि हार्दिक पांड्या को भाई बताकर उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हार्दिक पांड्या और केएल राहुल
याद हो कि मशहूर डायरेक्टर और फिल्म मेकर करन जौहर के शो 'कॉफी विद करन' में महिला विरोधी बयान देने के बाद हार्दिक पांड्या के चरित्र पर जमकर सवाल उठाए गए थे। हार्दिक को सोशल मीडिया पर लड़कियों ने जमकर ट्रोल किया था। हालांकि हाल ही में बीसीसीआई ने पांड्या और सहआरोपी क्रिकेटर केएल राहुल को सजा दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें