फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज सिंह को मुंबई इंडियंस में मिला अपना फैन

Thu, 19 May 2016 01:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर युवराज सिंह को मुंबई इंडियंस की टीम में अपना एक फैन मिला है। वह फैन उनके लिए 'पागल' है।
विज्ञापन


वह फैन और कोई नहीं मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर कृणाल पांड्या हैं। टीम इंडिया के उभरते हुए क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के भाई कृणाल युवी को अपना आदर्श मानते हैं।

गौरतलब है कि कृणाल का आईपीएल के इस सीजन में प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। वह गेंदबाजी और मौका मिलने पर बल्लेबाजी में भी अपना जौहर दिखा चुके हैं। दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ ‌अपने पिछले मैच में उन्होंने 37 गेंदों में 86 रनों की आक्रामक पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पढ़िए, कृणाल क्या कहते हैं युवी के बारे में

- फोटो : pti
कृणाल आक्रामक बल्लेबाज युवराज सिंह के बहुत बड़े मुरीद हैं और उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। यह पूछने पर कि कौन सा ऑलराउंडर उनका आदर्श है। इस पर उन्होंने कहा कि मैं युवराज सिंह को देखता आया हूं और उनका बहुत बड़ा फैन हूं।

मैं उन्हें पसंद करता हूं और वही मेरे आदर्श हैं। दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ पिछले मैच में 37 गेंदों में 86 रन बनाने वाले कृणाल ने अपनी पारी में छह छक्के और सात चौके लगाए थे। मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं। बल्लेबाजी या गेंदबाज सभी में अच्छा प्रदर्शन किया है। मैं आगे भी इसे कायम रखना चाहूंगा।

उन्होंने आगे कहा, हमें एक मैच और खेलना है, जिसे जीतकर हम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना चाहेंगे। मुंबई इंडियंस से जुड़ने के बाद उसने क्रिकेट से जुड़ी कई नई चीजें सीखी। उसने कहा कि टीम में कई लीजैंड्स हैं। रिकी पोंटिंग, सचिन सर, जोंटी सर। मैंने रोबिन सिंह से बल्लेबाजी के बारे में सीखा। यह अच्छा अनुभव रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें