फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: यह पूर्व भारतीय कप्तान वनडे में प्रयोग से नाखुश, बोले - गंभीर आप राहुल के साथ अच्छा नहीं कर रहे

Mon, 10 Feb 2025 08:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्षर को पांचवें नंबर पर भेजने के पीछे रणनीति मध्य ओवरों में बाएं-दाएं हाथ का संयोजन है। राहुल दोनों ही मैचों में छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन प्रभावित नहीं कर सके। पहले मैच में वह नौ गेंदों पर दो रन बनाकर आउट हुए, जबकि दूसरे वनडे में उन्होंने 14 गेंदों पर 10 रन बनाए।
विज्ञापन
केएल राहुल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कृष्णामचारी श्रीकांत ने गौतम गंभीर के नेतृत्व वाली भारतीय टीम प्रबंधन की आलोचना की है। श्रीकांत वनडे में केएल राहुल के बल्लेबाजी स्थान को बदले जाने से नाराज हैं। पांचवें स्थान पर राहुल के रिकॉर्ड को देखते हुए श्रीकांत ने कहा कि बाएं-दाएं हाथ के संयोजन के कारण राहुल को उनके नियमित स्थान से हटाया जाना गलत है। 
विज्ञापन

अक्षर ने उठाया है मौके का फायदा 
श्रीकांत का बयान ऐसे समय सामने आया है जब इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए राहुल की जगह अक्षर पटेल को पांचवें स्थान पर भेजा जा रहा है। अक्षर ने हालांकि, इस मौके का फायदा उठाया है और उन्होंने नागपुर में 47 गेंदों पर 52 रन और कटक में 43 गेंदों पर 41 रन बनाए थे। अक्षर को पांचवें नंबर पर भेजने के पीछे रणनीति मध्य ओवरों में बाएं-दाएं हाथ का संयोजन है। राहुल दोनों ही मैचों में छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन प्रभावित नहीं कर सके। पहले मैच में वह नौ गेंदों पर दो रन बनाकर आउट हुए, जबकि दूसरे वनडे में उन्होंने 14 गेंदों पर 10 रन बनाए। 

श्रीकांत ने कहा, श्रेयस अय्यर अच्छी फॉर्म में हैं जो भारत के लिए सकारात्मक बात है, लेकिन मुझे केएल राहुल के लिए खराब लग रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। हां, अक्षर पटेल 30-40 रन बना रहे हैं, लेकिन ये लोग जो केएल राहुल के साथ कर रहे हैं वो गलत है। आप उनके रिकॉर्ड देखें, उनका पांचवें नंबर पर रिकॉर्ड अच्छा है। मुझे नहीं पता कि टीम प्रबंधन उनके बल्लेबाजी स्थान को लेकर क्या सोच रहा है। अगर वह छठे-सातवें नंबर पर उतरेंगे तो छह या सात रन ही बनाएंगे। यह गलत है। 

'गंभीर आप गलत कर रहे हैं'
उन्होंने कहा, गंभीर जो आप कर रहे हैं वो गलत है। हां, परिस्थितियों के अनुसार भारत अक्षर को पांचवें स्थान पर भेज रहा है, लेकिन यह नियमित रणनीति नहीं हो सकती है। अगर आप ऐसे बदलाव करेंगे तो आपको पता है कि क्या होगा। महत्वपूर्ण मैच में कुछ भी हो सकता है और मुझे इस बात की ही चिंता है। आप इसे बाएं-दाएं का संयोजन बोलकर सही साबित नहीं कर सकते। क्या इसका मतलब यह है कि आपको शीर्ष चार में बाएं-दाएं संयोजन की परवाह नहीं है? यह केवल नंबर पांच पर ही क्यों मायने रखता है?
विज्ञापन

पांचवें नंबर पर अच्छा है राहुल का रिकॉर्ड 
श्रीकांत ने कहा, 'मुझे अक्षर पटेल से कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि उन्होंने मौका भुनाया है, लेकिन अगर आप राहुल को निचले क्रम में ढकेलेंगे तो पंत छठे नंबर पर उतरेंगे। आप क्यों राहुल का आत्मविश्वास कमजोर कर रहे हैं। क्या यह उस खिलाड़ी के साथ अच्छा हो रहा है जिसने वनडे विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया था?' केएल राहुल आमतौर पर पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं। वह वनडे विश्व कप 2023 में शानदार फॉर्म में थे और उन्होंने 11 मैचों में 75.33 के औसत से 452 रन बनाए थे। हालांकि, जब से गंभीर ने जिम्मा संभाला है, तब से राहुल थोड़े निचले क्रम में उतर रहे हैं और स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर को उनसे पहले उतारा जा रहा है। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में वॉशिंगटन सुंदर राहुल से आगे उतरे थे, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अक्षर पटेल राहुल से पहले बल्लेबाजी के लिए आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें