इससे पहले
एबी डीविलियर्स (44) की आक्रामक पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए। आरसीबी को मैकुलम ने जोरदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने पहले ओवर में 14 रन बटोरे। मगर अगले ओवर में लेग स्पिनर पियूष चावला ने आरसीबी को तगड़ा झटका देते हुए क्विंटन डी कॉक (4) को शॉर्ट थर्ड मैन में विनय कुमार के हाथों कैच आउट करा दिया।
इसके बाद ब्रेंडन मैकुलम (43) ने कप्तान कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी की। 27 गेंदों में 6 चौको और दो छक्को की मदद से 43 रन बनाने वाले मैकुलम की पारी का अंत सुनील नरेन ने किया। ऑफ स्पिनर ने कीवी बल्लेबाज को क्लीन बोल्ड किया।
यहां से कप्तान विराट कोहली (31) और एबी डीविलियर्स (44) ने तीसरे विकेट के लिए 64 न की साझेदारी की और टीम को 100 रन के पार लगाया। डीविलियर्स बेहद आक्रामक दिखे। उन्होंने 23 गेंदों में एक चौके और पांच छक्को की मदद से 44 रन बनाए। हालांकि, नितीश राणा ने 15वें ओवर में बाजी पलट दी। उन्होंने दूसरी गेंद पर डीविलियर्स को डीप मिडविकेट में मिचेल जॉनसन के हाथों कैच आउट कराया। फिर अगली ही गेंद पर कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया।
जल्द ही सरफराज खान (6) को मिचेल जॉनसन ने सिंह के हाथों कैच आउट करा दिया। मंदीप सिंह ने अंतिम ओवर में जोरदार प्रहार किए, लेकिन विनय कुमार की गेंद पर कुलदीप यादव को कैच थमाकर डगआउट लौट गए। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 18 गेंदों में 4 चौको और दो छक्को की मदद से 37 रन बनाए। कुमार ने ओवर की अंतिम गेंद पर क्रिस वोक्स (5) को रसेल के हाथों कैच आउट कराकर आरसीबी का सातवां विकेट गिराया।
टीमें
कोलकाता नाइट राइडर्स: सुनील नरेन, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, दिनेश कार्तिक (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, पियूष चावला, विनय कुमार, मिचेल जॉनसन और कुलदीप यादव।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: क्विंटन डी कॉक, ब्रेंडन मैकुलम, विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, सरफराज खान, मंदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, क्रिस वोक्स, कुलवंत खेजरोलिया, उमेश यादव और युजवेंद्र चहल।