फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केकेआर ने जीत से किया आगाज, 9 विकेट से दिल्ली को हराया

Mon, 11 Apr 2016 11:51 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : pti
विज्ञापन
गेंदबाजों के कमाल के बाद सलामी बल्लेबाज रोबिन उथप्पा और कप्तान गौतम गंभीर की शानदार पारी की बदौलत कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल के नौवें सत्र के अपने पहले मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स को 14.1 ओवर में 9 विकेट से हराकर धमाकेदार जीत से आगाज किया। डेयरडेविल्स की ओर से रखे गए 99 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर के रॉबिन उथप्पा 33 रन बना कर पवेलियन लौट गए। मनीष पाण्डेय (15) और केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर ने सबसे ज्यादा 41 बाल में 38 रन बनाए।
विज्ञापन

 

इससे पहले, कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने टॉस जीतकर दिल्ली डेयरडेविल्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। डेयरडेविल्स को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। उसने 24 रन के कुल योग पर सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (17) का विकेट गंवा दिया था।

लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।

इसके बाद मेहमान टीम के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते गए। 35 रन के कुल योग पर चार विकेट गंवाने के बाद डेयरडेविल्स के लिए पवन नेगी और संजू सैमसन ने पांचवें विकेट के लिए 20 रन की एक साझेदारी जरूर की लेकिन यह जोड़ी ज्यादा समय तक क्रीज पर नहीं टिक सकी। श्रेयस अय्यर (00) अभी कुछ समझ पाते की आंद्रे रसेल ने पगबाधा आउट कर उन्हें पवेलियन की राह दिखा दी। मयंक अग्रवाल (09) को रसेल ने ब्रैड हॉग के हाथों कैच कराया।
विज्ञापन


श्रेयस खाता भी नहीं खोल सके। करुण नायर से टीम को काफी उम्मीदें थीं लेकिन वह भी तीन रन बनाकर जॉन हेस्टिंग्स के शिकार हो गए। पवन नेगी (11) को हॉग ने अपना दूसरा शिकार बनाया। हॉग की गेंद पर उथप्पा ने नेगी को स्टंप आउट किया। संजू सैमसन (15) को हॉग ने विकेटकीपर रोबिन उथप्पा के हाथों कैच कराकर अपना तीसरा शिकार किया।  विश्व कप फाइनल के हीरो रहे कार्लोस ब्रेथवेट (06) भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।

क्रिस मौरिस (11), अमित मिश्रा (03) और जहीर खान (04) भी सस्ते में चलते बने।  नाथन कूल्टर नाइल सात रन पर नाबाद लौटे। केकेआर के गेंदबाज डेयरडेविल्स के बल्लेबाजों पर लगातार हावी रहे और दिल्ली की पारी को 17.4 ओवरों में 98 रन पर समेट दिया।  केकेआर की ओर से रसेल और हॉग ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि हेस्टिंग्स और पीयूष चावला ने दो-दो विकेट चटकाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें