कोलकाता नाइटराडर्स के तेज गेंदबाज आंद्रे रसैल ने आईपीएल-9 के पहले ही मुकाबले में शानदार प्रदर्शन दिखाया। उन्होंने आईपीएल में अपना नया रिकॉर्ड बना लिया।
दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मुकाबले में आंद्रे रसैल ने शानदार गेंदबाजी की। हालांकि अपने पहले ओवर में वह काफी महंगे साबित हुए थे। मैच की पहली ही गेंद पर दिल्ली के ओपनर मयंक अग्रवाल ने चौका जड़ा। इस ओवर में उन्होंने 13 रन लुटाए।
हालांकि इसके बाद अगले दो ओवरों में रसैल ने क्वांटन डी कॉक (17) और फिर श्रेयस अय्यर (0) को आउट किया। तीसरे ओवर में रसैल का अगला शिकार मयंक अग्रवाल (9) रहे।
आईपीएल में रसैल का इससे पहले सर्वश्रेष्ठ 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू के खिलाफ 32 रन देकर 3 विकेट था। लेकिन इस मुकाबले में उन्होंने 3 विकेट लेकर 24 झटके।