विराट कोहली
- फोटो : social media
विराट को क्रिकेट का ककहरा सिखाने वाले उनके बचपन के उस्ताद राज कुमार शर्मा ने अपने शागिर्द की इस कामयाबी पर शुक्रवार को 'अमर उजाला' से कहा, 'मैं बतौर क्रिकेट उस्ताद अपने शागिर्द विराट के टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा सात दोहरे शतक जमाने की उपलब्धि पर बेहद खुश और रोमांचित हूं। इसके साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सात हजार रन बनाने का कारनामा किया।