फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखने आए थे सचिन का शतक, मिला डबल धमाल

Sun, 24 Feb 2013 05:30 PM IST
अभिषेक कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
यूं तो सचिन 24 सालों में सैंकड़ों शतक के बाद बल्ला उठाकर हल्की मुस्कान के साथ हेलमेट चूम चुके हैं, लेकिन आज भी क्रिकेट फैंस उस नजारे के दीदार को उतावले दिखते हैं। शायद यही वजह थी कि करीब 25 हजार दर्शक भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच के तीसरे दिन एम ए चिदंबरम स्टेडियम में जुट गए। दुर्भाग्य से सचिन 81 रनों पर आउट हो गए, लेकिन विराट कोहली और एम एस धोनी ने शानदार शतक जड़कर दर्शकों को 'डबल' तोहफा दे डाला।
विज्ञापन


मैच का फुल स्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।

मैच के तीसरे दिन सचिन ने पीटर सिडल की गेंद पर चौका जड़कर दिखाया कि वे उसी लय में हैं। लेकिन स्पिनर नॉथन लियोन की एक गेंद सचिन के बल्ले का किनारा लगकर विकटों पर जा लगी और वे बोल्ड हो गए। अंपायर की अंगुली उठते ही दुनिया भर में बैठे करोड़ों फैंस के चेहरे उतर गए। इसी बीच टीम इंडिया के नए जांबाज विराट कोहली के सैंकड़ा जड़ते ही दर्शकों की मुस्कान लौट आई। कुछ ही देर बार एमएस धोनी ने शतक जमाकर फैंस के खुशी को दोगुना कर दिया। सचिन ने 159 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 81 रन बनाए।

टीम इंडिया के नए हीरो विराट कोहली ने 206 गेंदों में 15 चौके और एक छक्के की मदद से 107 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने दो महत्वपूर्ण साझेदारी की। पहले उन्होंने सचिन के साथ मिलकर 91 रनों साझेदारी की। इसके बाद धोनी के साथ मिलकर 128 रन जोड़े। कोहली का यह चौथा टेस्ट शतक था, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दूसरा सैंकड़ा है।
विज्ञापन


धोनी ने कंगारुओं को धो डाला
'मिस्टर कूल' महेंद्र सिंह धोनी ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के प्रति काफी सख्त रवैया अपनाते दिखे। उन्होंने आते ही टेस्ट मैच में भी आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी। पहले उन्होंने महज 120 गेंदों में 13 चौके और एक छक्का की मदद से छठा टेस्ट शतक पूरा किया। इसके बाद टेस्ट करियर में पहली बार 200 के आंकड़ें को पार किया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक धोनी 243 गेंदों में 22 चौके और 5 छक्के की मदद से 206 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें