भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 100 मैच जीत लिए हैं
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच टीम इंडिया के नाम रहा। इस मैच में जीत के साथ ही भारत ने सीरीज भी अपने नाम कर ली। यह इंग्लैंड की टीम पर भारत की 100वीं जीत थी। इंग्लैंड तीसरी टीम है, जिसके खिलाफ भारत ने 100 मैच जीते हैं। इससे पहले श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत 100 से ज्यादा मैच जीत चुका है। भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 132 मैच श्रीलंका के खिलाफ जीते हैं। वहीं, श्रीलंका ने 71 मैच अपने नाम किए हैं। एक मैच टाई और 17 मैच ड्रॉ रहे हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत 102 मैच जीत चुका है। इंग्लैंड इस मामले में तीसरे नंबर पर है, जिसके खिलाफ टीम इंडिया ने हाल ही में 100वां मैच जीता। ऑस्ट्रेलियाई टीम चौथे नंबर पर है, जो भारत से 96 मैच हार चुकी है। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने 86 मैच जीते हैं।