फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanju Samson Performance: पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने संजू सैमसन को चेताया, कहा- टीम में जगह बनाने के लिए आउटपुट देना होगा

Tue, 01 Mar 2022 02:31 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की लंबे समय बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई। घरेलू क्रिकेट और फ्रेंचाइज़ी लीग में सक्रिय रहने वाले सैमसन को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में दो मैच खेलने का मौका भी मिला, लेकिन वह इसमें कुछ खास नहीं कर पाए।
विज्ञापन
संजू सैमसन - फोटो : बीसीसीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की लंबे समय बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई। घरेलू क्रिकेट और फ्रेंचाइज़ी लीग में सक्रिय रहने वाले सैमसन को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में दो मैच खेलने का मौका भी मिला, लेकिन वह इसमें कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने हालांकि, अपनी प्रतिभा को दिखाने की कोशिश की लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वह दो मैचों में 39 और 18 को स्कोर बनाकर आउट हुए। सैमसन की प्रदर्शन को देखकर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर सलमान बट्ट ने भी निराशा जाहिर की है। 

विज्ञापन


सलमान ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि सैमसन को अगर टीम में जगह पक्की करनी है तो उन्हें मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन करना होगा। पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा, "संजू सैमसन ने कुछ बेहतरीन शॉट खेले लेकिन 18, 19, 20 और 30 की ये पारियां काफी नहीं हैं। उनके पास निश्चित रूप से बहुत प्रतिभा है लेकिन आउटपुट की कमी है। अगर उन्हें टीम में अपना दावा मजबूत करना है तो उन्हें अपने आउटपुट में सुधार करना होगा।"

अपने दावे का समर्थन करने के लिए, बट ने कहा कि ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो अपने प्रदर्शन से राष्ट्रीय स्तर पर दस्तक दे रहे हैं। उन्होंने कहा, "पहले से ही बहुत सारे खिलाड़ी हैं जो अपने प्रदर्शन से भारतीय टीम के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं। अगर आप टीम में आना चाहते हैं, तो आपको असाधारण होना होगा। इसलिए, यह प्रतिभा के बारे में नहीं है, यह आउटपुट के बारे में है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें