फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sreesanth Injury: चोटिल होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए श्रीसंत, चलना भी हुआ मुश्किल

Tue, 01 Mar 2022 02:20 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

39 साल के श्रीसंत के लिए वापसी आसान नहीं रही है। वे एक बार फिर चोटिल होकर अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। उनकी चोट गंभीर है कि उन्हें चलने में भी बहुत परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन
श्रीसंत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत गंभीर चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। 39 साल के श्रीसंत ने लंबे समय बाद केरल की रणजी टीम में वापसी की है और पहले मैच में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने इस मैच में दो विकेट लिए थे और बल्ले के साथ 19 रन बनाए थे। इसके बाद प्रैक्टिस सेशन के दौरान वे चोटिल हो गए। अब उनकी वापसी और मुश्किल हो गई है। केरल के अगले रणजी मैच से उनका बाहर रहना भी तय हो चुका है। 
विज्ञापन


श्रीसंत के एक दोस्त ने सोशल मीडिया पर उनके ठीक होने की कामना करते हुए उनकी तस्वीर साझा की है, जिसमें श्रीसंत अस्पताल में बिस्तर पर लेटे नजर आ रहे हैं। श्रीसंत ने इस फोटो को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। 
विज्ञापन

चलने में भी हो रही थी परेशानी
केरल की रणजी टीम के साथ अभ्यास करते समय श्रीसंत गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। उन्हें चलने में भी परेशानी आ रही थी। उन्होंने इसकी जानकारी अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी थी। अब उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। किसी भी तेज गेंदबाज के लिए 39 साल की उम्र में खेलना काफी मुश्किल होता है, लेकिन श्रीसंत अभी भी वापसी का जज्बा लेकर खेल रहे हैं। 

आईपीएल में नहीं मिला खरीददार
श्रीसंत ने हाल ही में आईपीएल ऑक्शन में भी अपना नाम दिया था। इस समय उनके खरीदे जाने की उम्मीद काफी कम थी। नीलामी के दौरान हुआ भी ऐसा ही। किसी भी टीम ने श्रीसंत के ऊपर बोली नहीं लगाई। उनका बेस प्राइस सिर्फ 50 लाख था, लेकिन उनका प्रदर्शन ऐसा नहीं रहा है कि दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में उन्हें फिर से मौका मिल सके। वे 2011 विश्वकप जीतने वाली टीम के सदस्य जरूर थे, लेकिन यहां भी उनका प्रदर्शन साधारण था। उन्होंने अपना आखिरी मैच 2011 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। 
विज्ञापन


स्पॉट फिक्सिंग में आया था नाम
श्रीसंत का नाम आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में आया था। इसके बाद बीसीसीआई ने उनके ऊपर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए थे। हालांकि, बैन खत्म होने के बाद श्रीसंत ने वापसी की और केरल की टीम में भी जगह बनाई, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें