टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बैट्समैन केएल राहुल को विराट कोहली एक परफेक्ट मॉडल लगते हैं। राहुल कोहली के साथ आईपीएल में बेंगलुरू की टीम से खेलते हैं। कोहली के खेल को देखकर राहुल ने अपनी बैटिंग में सुधार किया है। राहुल कोहली को एक रोल मॉडल मानते हैं। लेकिन उन्हें टीम इंडिया के कप्तान की एक आदत बिलकुल पसंद नहीं है।
शो दीपावली के दिन होगा एयर
विराट और राहुल
केएल राहुल ने बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के शो में विराट कोहली की खराब आदतों पर पूछे गए सवालों का जवाब देते वक्त इस आदत का खुलासा किया। इस शो को आमिर खान ने होस्ट किया है। इसमें विराट कोहली से आमिर खान ने उनकी निजी जिंदगी से जुड़े अहम सवाल पूछे हैं। इसकी शूटिंग 3 अक्टूबर को मुंबई में हुई। यह शो दीपावली के अवसर पर 19 अक्टूबर को मीडिया में एयर होगा।
विराट की फिटनेस के कायल हैं राहुल
विराट कोहली
- फोटो : bcci
केएल राहुल से जब आमिर खान ने विराट की अच्छी क्वालिटी के बारे में पूछा तो राहुल ने कहा कि उन्हें विराट की फिटनेस बहुत पसंद है। इसके अलावा खेल में लगातार वह सुधार करते हैं। टीम की जवाबदेही वह सही ढंग से लेते हैं। यह आदतें विराट में सबसे अच्छी हैं।
विराट बहुत दिखावा करते हैं
विराट कोहली
- फोटो : SELF
केएल राहुल ने कहा कि विराट की खराब आदतों में सबसे प्रमुख है कि वह दिखावा बहुत करते हैं। इसके अलावा वह चेजिंग रूम में शर्टलेस घूमते हैं। हमेशा फोन में बिजी रहते हैं।
राहुल के जवाब के दौरान विराट भी रहे मौजूद
विराट कोहली, आमिर खान
- फोटो : SELF
राहुल जब आमिर खान के सामने यह सब कह रहे थे। तब उनके पास विराट कोहली भी बैठे थे। विराट ने राहुल को इसके बाद क्या कहा, इसका मीडिया में खुलासा नहीं हुआ है। पत्रकार समीर अलाना इस शो की शूटिंग के दौरान मौजूद थे। उन्होंने ट्विट कर इस तरह के सवाल जवाबों की जानकारी दी है।
KL Rahul on bad quality of Kohli:
He likes to show off, roams shirtless in the changing room, and always in phone.
— Sameer Allana (@HitmanCricket) October 3, 2017