KKR vs SRH Playing 11 Today Match : गुरुवार को दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी तो उनकी निगाहें वापस जीत की पटरी पर आने की होंगी। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सत्र के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मिली हार के बाद कहा था कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
सितारों की मौजूदगी के बावजूद कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की आईपीएल- 18 में शुरुआत संतोषजनक नहीं रही है। दोनों ही टीमों ने अब तक तीन-तीन मैच खेले हैं। इनमें उन्हें दो में हार मिली है और एक मैच जीता है। दोनों ही टीमें बीते वर्ष आईपीएल का फाइनल खेली थीं, जहां कोलकाता को जीत मिली थीं।
जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगी दोनों टीमें
गुरुवार को दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी तो उनकी निगाहें वापस जीत की पटरी पर आने की होंगी। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सत्र के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मिली हार के बाद कहा था कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन तीन मैचों में दो हार के बाद उनकी टीम का मनोबल कुछ गिरा होगा। खासतौर पर मुंबई के खिलाफ मिली करारी हार ने उन्हें अंदर से हिलाया होगा।
स्पिनर्स को मिल सकता है फायदा
पिछले सत्र में केकेआर ने सिर्फ तीन मैच गंवाए थे। अब फोकस एक बार फिर ईडन गार्डेन की पिच पर होगा। आरसीबी से सात विकेट से मिली हार के बाद पिच की काफी आलोचना हुई है। बंगाल क्रिकेट संघ पर दबाव है कि स्पिनरों से भरी केकेआर की टीम के अनुकूल पिच बनाई जाए। केकेआर के पास सुनील नरेन, मोइन अली और वरुण चक्रवर्ती जैसे धुरंधर स्पिनर हैं।
शमी को ईडन गार्डन पर दिखाना होगा करिश्मा
सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले मैच में आईपीएल का दूसरा बड़ा स्कोर 286 रन बनाए थे, लेकिन पिछले दो मैचों में यह टीम 200 रन भी नहीं बना पाई है। अभिषेक शर्मा ओपनिंग में नहीं चले हैं। उनकी बेहद आक्रामक बल्लेबाजी की रणनीति भी पुख्ता साबित नहीं हुई है। पिछले दो मैचों में उसे लखनऊ और दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार मिली। कमिंस की टीम को पिछले आईपीएल फाइनल में मिली हार का बदला चुकता करने के लिये अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करना होगा। उम्मीद की जा रही है कि ईडन गार्डेन की पिच पर कमिंस और शमी खतरनाक हो सकते हैं। शमी ने अब तक इस आईपीएल में प्रभावित नहीं किया है।
आइए जानते हैं कोलकाता और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...
कोलकाता और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
कोलकाता और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 03 अप्रैल यानी गुरुवार को खेला जाएगा।
कोलकाता और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
कोलकाता और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डंस क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
कोलकाता और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
कोलकाता और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।
कोलकाता और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
कोलकाता और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।
कोलकाता और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
कोलकाता और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।